सिरोही, राजस्थान ।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने “युवा महोत्सव ब्लॉक स्तर” मे फहराया परचम|

संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि प्रभारी शिक्षक खुशवंत कुमार माली ने विद्यालय से चार आवेदन किये थे जिसमें तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया| उसमें चित्रकला में खुशी खंडेलवाल, कविता लेखन में लक्षिता प्रजापत प्रथम और शास्त्रिय नृत्य में युक्ति कुमारी तृतीय रही| संस्था प्रधान ने छात्राओ को सदैव प्रर्यत्नशील रहते हुए जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा जिला स्तर पर उत्तम प्रदर्शन हेतु शुभकामनायें दी| छात्राओं ने अपनी सफलता के लिए प्रभारी शिक्षक का यथोचित मार्गदर्शन, उचित समय पर आवेदन आदि को उत्तरदायी बताया| दोनो प्रथम स्थान प्राप्त छात्राए जिला स्तरीय युवा महोत्सव मे सहभागिता करेगी| इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्राओ को बधाई दी| जिसमें समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा|

Share.
Leave A Reply