मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत द्वारा आदिवासी अंचल के दूर दराज राजस्व दो गांवों लिंक रोड से जोडने पर ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की।

V24 न्यूज़/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिंडवाड़ा 31जुलाई ,

राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत साहब द्वारा आज वर्जुअल उद्घाटन कर आदिवासी ग्राम पंचायत भूला एवं काला महादेव के दो राजस्व ग्रामो को लिंक रोड से जोड़ने हेतु सड़क का उद्घाटन किया गया। जिस पर समस्त ग्राम वासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि इससे ग्राम वासियों को काफी सुविधा मिलेगी एवं उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने में यह सड़क सहायक होगी। इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिंह बालिया एवं पिंडवाड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश रावल, पंचायत समिति पिंडवाड़ा के विकास अधिकारी महीप सिंह जी, अधिशासी अभियंता एवं सर निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित भारी तादाद में लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply