विद्यार्थियों में दबी हुई प्रतिभाओं को अधिक से अधिक अवसर देकर उन्हें निखारे : लोढा
शिवगंज(हरीश दवे) ,
राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से लुप्त एवं दुर्बल लोक कला वर्ष संस्कृति संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए चलाए जा रहे राजस्थान युवा महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में विधायक लोढ़ा ने खिलाड़ियों को जीत का लक्ष्य अर्जित करने के लिए साधुवाद दिया एवं बालिका स्कूल में फर्नीचर के लिए 8 लाख रुपए विधायक कोष से देने की घोषणा की।
400 कुर्सी टेबल सेट के लिए देंगे 8 लाख समारोह में विधायक लोढ़ा ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे युवा महोत्सव में उम्दा प्रस्तुतियां देकर उत्सव का अनुभव करें एवं साथ ही उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे नो बैग डे को विद्यार्थियों में दबी हुई प्रतिभाओं को अधिक से अधिक अवसर देकर उन्हें निखारे। विधायक ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में 400 छात्राओं के लिए कुर्सी टेबल सेट नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा कि यह कमी हाल ही में बताई है।
लोढ़ा ने 400 कुर्सी टेबल सेट के लिए विधायक कोष से विद्यालय में 8 लाख रुपए देने की घोषणा की। समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि शिवगंज ब्लॉक में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 481 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया गया जिसमें से 270 प्रतिभागियों ने युवा महोत्सव में अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियां दी। युवा महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गायन, नाटक, शास्त्रीय एकल गायन, वाध नृत्य,चित्रकला, पोस्टर, मेकिंग, क्ले मेकिंग, कविता लेखन, स्लोगन,योगा, फोटोग्राफी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें डॉ उर्मिला, पाणिनी, यामिनी ,कोमल परिहार,आर एस राठौड़, रुस्तम अली अंसारी ,कालूराम गर्ग,शंकर लाल सोलंकी,कैलाश सोनी, बंसीलाल टेलर, उपेंद्र परिहार ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। समारोह के प्रारंभ में अतिथियों का साफा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
समारोह में एसीबीईओ हरिशंकर, सन्दर्भ व्यक्ति किशोर कुमार, रघुवीर सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह गहलोत, पूराराम पारंगी,रतिराम मीणा,नारायण लाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोमप्रसाद साहिल ने किया। समारोह में नगरपालिका के पार्षद प्रकाश मीणा ,मालम सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक व नागरिक उपस्थित रहे।
