हैदराबाद / तेलंगाना ,
रिपोर्ट वसन्त प्रजापति
श्री मुंडारा माताजी एवम सोनाणा भेरूजी सारंगवास भक्त मंडल कोठी, रामगोपालपेट, दीवान देवड़ी सिकंदराबाद ,हैदराबाद द्वारा श्री माताजी एवम श्री भेरूजी का 6वा विशाल जागरण हैदराबाद शहर के जामबाग स्थित वी वी फंक्शन हॉल में 30 जुलाई रविवार रात्रि को आयोजित किया गया ।
जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायिका खुशबू कुम्मठ एवम भजन गायक प्रमोद भाई पंडित ने भजन प्रस्तुति दी ।
राजस्थान के जाने माने हास्य कलाकार जगिया एंड पिंटिया , (झनकार म्यूजिक ग्रुप भीनमाल ) ने हास्य कॉमेडी प्रस्तुत कर श्रोताओं को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया । जगिया एवम पिंटियां हास्य कलाकार की प्रस्तुति को देखने के लिए लोगो में काफी उत्साह रहा ।

जागरण में मां अम्बे की झांकी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ।
भजन गायिका खुशबू कुम्मठ ने भजन प्रस्तुति में “लाल लंगोट हाथ मे घोटो” , भेरूजी लटियारा, भेरूजी घुंगरिया घमकावें, आवानो पडेला भेरूजी थोने आवणो पडेला , हर हर शंभू महादेवा, माहरे आंगड़े पधारो म्हारी ज्वाला मां , आज महारो मनरो हुओ रे वैरागी इत्यादि इत्यादि भजन प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर किया ।

जागरण कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में राजस्थान प्रवासी बन्धु मौजूद रहे ।
इस अवसर पर अर्जुनसिंह राजपुरोहित, विजयराज जी राजपुरोहित , मांगीलालजी राजपुरोहित , बाबूसिंहजी , विक्रम जी , गणपत जी , मोडसिंह जी , हीरालालजी , रतनजी इत्यादि सहित राजपुरोहित समाज के समाज बंधुओ एवम युवा उपस्थित रहे ।
