बारिश में टूटे नेशनल हाईवे का निर्माण करवाया जायें :- सांसद पटेल
नई दिल्ली/सिरोही (हरीश दवे),
जालोर-सिरोही लोकसभा सांसद देवजी पटेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व परियोजना निदेषक को पत्र भेजकर बारिश में टुटे राष्ट्रीय राजमार्ग 68 गांधव ब्रीज से गुजरात बोर्डर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 168ए सांचौर से धानेरा सड़क का निर्माण करवाने का अनुरोध किया।सांसद पटेल ने प्रेषित पत्र में बताया कि संसदीय क्षेत्र के जालोर जिले से राष्ट्रीय राजमार्ग-68 निकलता है। जो कांडला को पठानकोट से जोड़ता है। इस हाईवे की जालोर जिले में कुल लम्बाई 37.900 किमी है, जो बाड़मेर जिले के गांधव ब्रिज से गुजरात बोर्डर तक (259.300 किमी से 297.200 किमी) है। सड़क का निर्माण कार्य वर्तमान में लगभग पूर्णता की ओर है, जबकि सड़क निर्माण होते ही पहली बारिश में ही टूटनी शुरू हो गई है, जगह-जगह पर बड़े-बड़े खड्डे हो गये है। जिससे वाहन चालकों आवागमन असुविधा होती है।इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग 68ए जो सांचौर से गुजरात राज्य के धानेरा, डीसा के जोड़ता है, जिसका लगभग दो वर्ष पूर्व में नवीनीकरण किया गया था। वर्तमान में यह हाईवे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।सांसद पटेल ने कहा कि उक्त क्षतिग्रस्त मुख्य नेशनल हाईवे सड़कों को अतिशीघ्र ठीक करवाया जायें।
