श्री राज राजलेश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा भव्य कावड यात्रा का आयोजन किया गया ।

सिरोही ,राजस्थान ।

दिनांक 30/7/23 रविवार,

श्री राज राजलेश्वर भक्त मंडल द्वारा भव्य कावड यात्रा का आयोजन श्री राम झरोखा मैदान से प्रातः 6.30 बजे किया गया है| इस कावड यात्रा मे सिरोही नगर के असंख्य माताएं, बहिने और बाल, बच्चे और कवाडीयो ने भाग लिया| कावडियो के लिए उत्तम व्यवस्थाये भामाशाओ ने की| नरेंद्र व सुनील भाई एन एस फ्रूटस द्वारा केले के फल वितरण, भाविक श्याम देवडा द्वारा फलहारी सेवडा, भवानी सिंह भवानी स्वीट्स द्वारा फलाहारी कोपते व मिष्ठान, भाविक महेंद्र भाई सुथार द्वारा पेड़ो के मिष्टान्न, राजेंद्र सगरवंशी (रॉक) भाई द्वारा उपवासी खीर, तथा पुरी देवी धर्मपत्नी चुन्नीलाल खेताराम देवडा माली द्वारा महा प्रसादी की व्यवस्था सभी श्रधालुओ और भक्तों के लिए की गई|

भक्तमंडल के मीडिया और प्रचार प्रमुख प्रवीण सगरवंशी ने बताया कि प्रथम बार आयोजित इस कावड यात्रा मे सिरोही शहर से हुजूम उमडा| भक्तों की अपार भीड़ ने इस यात्रा को सफल बना दिया| सुरेश जी व खुशवंत माली व मनीष भाई सिंद्रथ पुजारी व सहयोगी राजू भाई और मनीष भाई ने भाविकों को दर्शन और अभिषेक करवाया|अमृत सुथार, खुशवंत माली,अर्जुन परिहार,प्रमोद सगरवंशी,मनीष माली, गौरव माली,संजय माली, भूपेश सेन, धीरज, दीपक, महेंद्र, घनश्याम, मोंटू, चिराग,किरण, हरीश भाई, हितेश, गौतम, बलवंत, शांतिलाल सुथार, अशोक माली, सुजराम, सुरेश सोनी, राकेश भाई, नयन, रुद्र सगरवंशी, प्रिंस सुथार आदि भाविको की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

यह कावड यात्रा राम झरोखा मैदान से प्रारंभ होकर कालकाजी तालाब रोड होते हुए अर्बुदा गौशाला के पीछे से पहाड़ी मंदिर राज राजलेश्वर जी तक गई| राज राजलेश्वर जी एक प्राचीन शिवालय है जिससे जुड़ी अनेक मान्यताये है| यह मंदिर परम आस्था का केंद्र भी हैं| भोले बाबा के भजनों पर खूब झूमे भक्त, नाचते, गाते और बारिश की हल्की फव्हारो के बीच कावड यात्रा आगे बढ़ती रही| प्रदोष के महापर्व पर यात्रा के आनंद ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया| कावडियो ने उपर पहाड़ी मन्दिर मे शिव जलाभिषेक किया|

पंडित पारस भाई रावल और महेंद्र व्यास ने यज्ञ अनुष्ठान करवाया| भक्तों ने सेकड़ो की संख्या में महा आरती द्वारा बाबा की सेवा की| इस अवसर पर प्रकृति की गोद में बसा बाबा का सुरम्य धाम अत्यंत मनमोहक बन पड़ा|

Share.
Leave A Reply