ब्लाॅक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव हुआ आयोजित
सिरोही(हरीश दवे) ,
राजस्थान युवा महोत्सव , 2023 अन्तर्गत ब्लाॅक सिरोही का कार्यक्रम पणिहारी गार्डन सिरोही में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
समारोह में विधायक लोढा ने उपस्थित प्रतिभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में डर एवं भय नहीं रहना चाहिए, जो ठीक समझो उस पर अमल करों। उन्होंने कहा कि गीत, नृत्य, कला , साहित्य, कविताए हमारे जीवन में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यह हमारे जीवन की बौद्धिक खुराक है, जिससे हमारा जीवन निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होता है।मुख्य अतिथि ने लोक नृत्य की श्री कृष्ण के योग, संगीत से सुंदर विश्लेषण व संश्लेषण किया गया तथा सरकार की महत्वपूर्ण योजना में अधिकाधिक भागीदारी निभाने का आव्हान किया गया। विद्यार्थी पढाई के अलावा अन्य सहशैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेने से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है, साथ ही युवा कलाकारों को शुभकामनाए दी।विधायक संयम लोढा द्वारा आनंद विद्या मंदिर में युवा महोत्सव के तहत अन्य प्रतियोगिता स्लोगन, चित्रकला, फोटोग्राफी, ड्राईग, आशू भाषण, योगा का अवलोकन किया गया व प्रतिभागियों से जानकारी ली व प्रेरित किया गया।

विधायक लोढा ने जिले में आयोजित विभिन्न समारोहों में भाग लेने वाले कलाकार कैलाश खेर, कुमार विश्वास एवं शैलेश लोढा का उदाहरण देकर कहा कि हम सभी में यह प्रतिभा है, मात्र उन्हें निखारने की आवश्यकता है। विधायक लोढा ने प्रतिभाओं को जिला एवं प्रांत स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाए दी। समारोह में नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाडा एवं उपखंड अधिकारी सीमा खेतान ने भी प्रतिभाओं को सम्बोधित किया तथा मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी हरीलाल माली ने अतिथियों का धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर कोषाधिकारी अलकासिंह ,आनंद राज आर्य, एस डीईओ, दीपक गहलोत, विक्रम सिंह कमलेश कुमार, योगेश, सावरमल, प्रकाश प्रजापति, ऐरन सर, सुल्तान सिंह, श्रीमति प्रतिभा, रामावतार, बलवंत कुमार, श्रीमति टीना मिस्त्री इत्यादी निर्णायकों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिता में 684 प्रतिभागियांे ने विभिन्न प्रतियोगिता के लिए पंजीयन करवाया गया।
मंच का संचालन दिलीप शर्मा ने किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओ का परिणाम:-पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा सुथार कालन्द्री, द्वित्तीय स्थान प्रियांशी कुमारी वराडा व तृतीय स्थान आरती कुमारी मांकरोडा, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरेश कुमार सतापुरा, द्वित्तीय स्थान टीना कुमारी अणगौर व तृतीय स्थान दीपका कुमारी डोडूआ, मिट्टी माॅडलिंग में प्रथम स्थान मनीष कुमार डोडूआ, द्वित्तीय स्थान भाविका डोडूआ व तृतीय स्थान धीरज प्रजापत डोडूआ, चित्रकला (भित्री चित्र) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नरेद्र, द्वित्तीय स्थान दिव्या उड व तृतीय स्थान विकास कुमार उड, भाषण प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी उड, संगीता कुमारी बरलूट व तृतीय स्थान रिंकू सुथार कालन्द्री, आशू भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कार्तिकेय शर्मा, द्वित्तीय स्थान आकाश कुमार पाडीव व तृतीय स्थान रोहित सिरोही, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांसी राजपुरोहित सरतरा, द्वित्तीय स्थान रितिका रावल रामपुरा व तृतीय स्थान भरत कुमार बरलूट व स्लोगन लेखन प्रतियोगित में प्रथम स्थान कोमल पुरी कालन्द्री, द्वित्तीय स्थान काशिश रावल कालन्द्री व तृतीय स्थान अमर कुमार बरलूट ने स्थान प्राप्त किया।

