राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगीपरीक्षा के लिए बैठक हुई आयोजित

सिरोही(हरीश दवे)  ,

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2022 की जिला मुख्यालय पर दो सत्रों में आयोजित करवाई जा रही है। इन परीक्षा केन्द्रों के सफल एवं पारदर्शी पूर्ण संचालन करने के लिए कृषि विभाग सिरोही के आत्मा भवन में सभी केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षको एवं उपसमन्वयकों आदि का प्रशिक्षण अति. जिला कलक्टर कालूराम खौड की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।    राज.लोक सेवा आयोग अजमेर से परीक्षा से संबंधित प्राप्त दिशा निर्देशों जैसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारंभ होने सेे 01 घण्टे पूर्व तक ही प्रवेश दिया जावेगा, अतः सभी अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वे 01 घण्टे पूर्व ही पहुंच जाए , इसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जावेगा।कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल फोन,सेल्युलर फोन, कोर्डलेस फोन, ब्लूटूथ डिवाईस एवं इसी तरह के अन्य कोई संचार उपकरण लेकर नही आयेगा । सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीक धारण कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है।अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर अपने प्रवेश पत्र में अंकित आवश्यक सामग्री ही साथ लेकर आयेंगे,इसके अलावा अन्य कोई भी सामग्री लेकर या पहनकर नही आयेंगे । परीक्षा केन्द्र पर आयोग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में ही महिला एवं पुरूष उपस्थित होंगे ताकि फिक्सिंग के समय उन्हें परेशानी न हो । सभी अभ्यर्थी राज.लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों की पूर्ण पालना करने के निर्देशों एवं गाईड लाईन अनुसार प्रशिक्षण एपीसी कान्तिलाल खत्री द्वारा दिया गया ।       

बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी व सिरोही ब्लाॅक मुख्य शिक्षा अधिकारी हीरालाल माली द्वारा भी परीक्षा से संबंधित मुख्य-मुख्य बिन्दुओं पर जानकारी देकर पालना करने हेतु निर्देश दिये गये । सभी केन्द्राधीक्षकों एवं परीक्षार्थियों इन निर्देशों की पालना अक्षरतः के लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया गया ।

Share.
Leave A Reply