सिरोही, राजस्थान।

श्री राज राजलेश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा भव्य कावड यात्रा

दिनांक 30/7/23 रविवार को श्री राज राजलेश्वर भक्त मंडल द्वारा भव्य कावड यात्रा का आयोजन श्री राम झरोखा मैदान से प्रातः 6.30 बजे किया जा रहा है|

इस कावड यात्रा मे सिरोही नगर के समस्त नगर वासी सादर आमंत्रित हैं| दो दिन से व्यापक प्रचार- प्रचार अभियान के तहत सभी कॉलोनी मे सांय संगीत फेरी और पेम्प्लैट वितरण द्वारा भक्तमंडल के भाविक प्रवीण सगरवंशी, सुरेश माली, अमृत सुथार, खुशवंत माली, अर्जुन परिहार,प्रमोद सगरवंशी,मनीष माली, गौरव माली,संजय माली, भूपेश सेन, धीरज, दीपक, महेंद्र, घनश्याम, मोंटू, चिराग,किरण, हरीश भाई, हितेश, गौतम, बलवंत, सतीश मीना, शांतिलाल सुथार आदि भाविक घर घर संपर्क से कावड यात्रा हेतु आमंत्रित कर रहे है| भक्त मंडल के मीडिया प्रभारी और प्रचार मंत्री ने बताया कि यह कावड यात्रा राम झरोखा मैदान से प्रारंभ होकर कालकाजी तालाब रोड होते हुए अर्बुदा गौशाला के पीछे से पहाड़ी मंदिर राज राजलेश्वर जी तक जायेगी| राज राजलेश्वर जी एक प्राचीन शिवालय है जिससे जुड़ी अनेक किंवदंतिया है| यह मंदिर आस्था का केंद्र भी हैं| सेकड़ो कावडीये, माताएं, बहिने और बच्चे इस कावड यात्रा मे शामिल हो पुण्य, धर्म लाभ कमाएंगे|

Share.
Leave A Reply