आई फ्लू शुरुआती लक्षण दिखने पर नजरअंदाज नहीं करे, नजदीकी राजकीय चिकित्सा संस्थान के तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें– सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
सिरोही(हरीश दवे) ,
निरोगी राजस्थान की संकल्पना को पूर्ण करने व युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा आगामी 31 जुलाई तक आयोजित टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। पिंडवाड़ा ब्लॉक में आयोजित राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम की कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए चिकित्सा अधिकारियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को टोबैको फ्री यूथ कैंपेन की शपथ दिलाई।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं में तंबाकू की बढ़ती लत को रोकने के लिए 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान चलाया जा रहा है। धूम्रपान और तंबाकू पदार्थों का सेवन न केवल स्वयं व्यक्ति को बल्कि उसके आस पास रहने वालों को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि हम स्वयं भी तंबाकू उत्पादों का सेवन ना करे और अन्य को भी सेवन नही करने के लिए प्रेरित करें। प्रशिक्षण में सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में आंखों का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है यह कंजक्टिवाइटिस आंखों की एक बीमारी है। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको यह वायरस हो सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले।आंसुओं के संपर्क में आने से संक्रमण बढ़ जाता है। उन्होंने ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताया कि आमजन को बरसात के मौसम में आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। आई फ्लू शुरुआती लक्षण दिखने पर नजरअंदाज नहीं करे, नजदीकी राजकीय चिकित्सा संस्थान के तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।प्रशिक्षण में दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. कश्यप जानी ने ब्लॉक से आये चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया। आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के लेकर चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहा है टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ अपने सेक्टर को तम्बाकू मुक्त बनाने में हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। साथ ही ।युविन सॉफ्टवेयर को लेकर प्रशिक्षण दिया अगस्त माह से चालू हो रहे मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।यूएनएफपीए जिला सलाहकार डॉ. गिरीश माथुर ने ब्लॉक कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं की जांच एवं जोखिम वाले लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई lकार्यशाला में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम, बीसीएमओ पिंडवाडा डॉ. भूपेंद्रप्रताप सिंह, डीपीएम नरेश कुमार, डीएनओ ओमप्रकाश वर्मा के साथ ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
