पिण्डवाड़ा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ “नही-सहेगा-राजस्थान” के तहत विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

V24 न्यूज़/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा- *”नही-सहेगा-राजस्थान”*भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के नेतृत्व मे पिण्डवाड़ा मंडल कीभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार के विरोध में *”नही सहेगा राजस्थान”* के तहत विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मे “थाली – घण्टा और शंखनाद”आयोजित किया गया, जिसमे नवमतदाता जिला संयोजक जसवंत कुंवर के निवास पर जाकर मुख्य अतिथी के रुप मे जिला मंत्री सीमा भाटीया मण्डल अध्यक्ष महावीर यति, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दर्शना देसाई व पचांयत समिती सदस्य रेणु वर्मा का आतिथ्य रहा,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सजंनकुवर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल की अध्यक्षता मे सभी महिलाओ ने कांग्रेस व गहलोत सरकार के खिलाफ मे हुँकार भरी, नवमतदाता जिला संयोजक जसवंत कुंवर ने कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिला विरोधी है,किसान के साथ वादा खिलाफी की, युवाओ का भविष्य अधंकार मे डाला, दलीतो पर अत्याचार हो रहे, अब नही सहेगा राजस्थान अब वक्त आ गया इस सरकार को उखाड फेकने का मण्डल अध्यक्ष यति ने सभी महिला बहन से निवेदन किया है की अब इस कांग्रेस सरकार के कुछ हि दिन बचे है राजस्थान मे महिलाओ पर अत्याचार शोषण हो रहे अब इस सरकार को जवाब देने का वक्त आ गया है

इस कार्यक्रम मे सभी महिलाओ ने हाथो मे “नही सहेगा राजस्थान” के बैनर लेकर खड़ी हुई थी जिसमे महिला मोर्चा की महामंत्री सुनीता यति,गुड्डी देवी, शान्ति बेन मेघवाल,शान्तीबेन जीनगर एवं अनैक महिलाओ कार्यकर्ताओ ने आक्रोश व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply