*केंद्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर जनचेतना कार्यक्रम आयोजित*
आमजन जागरूक होकर योजनाओ का लाभ लेवे– विधायक जगसी राम कोली
रेवदर/सिरोही , राजस्थान (हरीश दवे),
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो,क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही द्वारा रेवदर पंचायत समिति के वरमान ग्राम पंचायत परिसर में विधायक जगसी राम कोली,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,अग्रणी जिला प्रबंधक उमेदराम मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता मगनलाल कोली,जयसिंह राव,अर्जुन देवासी वसनाराम देवासी, कैलाश जोशी,पूर्व सरपंच वकता राम चौधरी,कार्यवाहक प्रधानाचार्य गौरव कुमार, ग्राम विकास अधिकारी गोविंद सैनी के आतिथ्य में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर संगोष्ठी,रैली, प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जगसी राम कोली ने कहां कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है,आमजन जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेवे। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान,किसान सम्मान निधि योजना,उज्जवला योजना के बारे में जानकारी प्रदान की।जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष के सुशासन व गरीब कल्याण पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की।अग्रणी जिला प्रबंधक उम्मेद राम मीणा नेप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की।डाक अधिदर्शक विनोद कुमार ने सुकन्या समृद्धि योजना,महिला सम्मान बचत पत्र, पीएलआई के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की। कृषि पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा,किसान सम्मान निधि,मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं जैविक खेती के महत्त्व पर ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की।एस.बी.आई के पूर्व मुख्य प्रबंधक गोपाल सिंह राठौड़ ने बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने मोबाइल से कभी भी ओटीपी नहीं देने की अपील की।केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी फूलचंद गहलोत ने सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत कर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पूर्व सरपंच वक्ताराम चौधरी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो,सिरोही द्वारा कार्यक्रम आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, रंगोली, पेंटिंग इत्यादि प्रतियोगिता के विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रकाश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।
