हर गली मोहल्लों में बिक रहा है धीमा जहर, करोड़ो रूपये की कर चोरी में नकली गुटका,तम्बाकू का काम जोरो पर,
सिरोही(हरीश दवे),
एक तरफ तो राजस्थान सरकार टोबेको व टोबेको जनित उत्पाद के सेवन से होने वाले भयंकर रोगो की रोकथाम के जनजागरूकता शिविर आयोजित करती है व जिला स्वास्थ्य और चिकित्सा महकमा आम जनता व विधालय कॉलेज व प्रचार प्रसार में खूब व्यय करता है।पर इसके विपरीत मुख्य चिकित्साकय,अधिकांश विद्यालय, जिले के अधिकांश शैक्षणिक स्कूल ,स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर तम्बाकू ,गुटके,सिगरेट अधिकारियों की शह पर खुले आम बेचे जाते है। जिले के सरूपगंज व रोहिड़ा में नकली गुटके पूर्व में पकड़े जा चुके है।व ऐसी कोई गली व मोहल्ला नही जहाँ तम्बाकू गुटका व सिगरेट प्रतिबधित ज़ोन में न बिकता हो।जिले भर के शहरी व ग्रामीण हलकों में बिक्री कर व जीएसटी विभाग की आंखों में धूल झोंक अवेद्ध तरीके से मार्किटिंग न नकली माल अवेद्ध तरीके से डिस्ट्रीब्यूट कर स्टॉकिस्ट मार्किट में खपत बढ़ने से तानसेन व विमल इत्यादि गुटके बहुतायत में बेच रहे है।जिसे गुटको के आदि सेवन कर कर्क रोग की शरण मे जानते है।इस बाबत सीएमएचओ को पूर्व में भी बताया गया की आप तम्बाकू उत्पाद के सेवन से रोग बचाव के लिए जागरूकता फैलाते है और यही गुटके सिगार पीएमओ के सरङ्क्षण में पनपे हॉस्पिटल के बाहर अतिक्रमणो में बिकते है।बिक्री कर महकमे ने भी रोडवेज की बसों व अवेद्ध तरीके से परिवहन हो रहे कर चोरी कर मिलावटी गुटको की रोकथाम में कोई फुर्सत नही है वही जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी इन मिलावट खोरो पे अंकुश लगाने की सुध नही ओर जिले में मिलावटी गुटको के सेवन से कर्क रोग के मरीज बढ़ते जा रहे है।
