वर्ष 2023 की पहली कावड़ यात्रा धूमधाम से निकली
सिरोही(हरीश दवे),
श्री कावड़ यात्रा आयोजन समिति सिरोही के तत्वावधान में इस वर्ष भी प्रति वर्ष की भांति लगातार पांचवें वर्ष की कावड़ यात्रा श्रावण मास के शुक्ल पक्ष को सोमवार श्री राम झरोखा मंदिर से पांच पवित्र नदियों का जल भरकर ,कलश के रूप में कावड़ को सजाकर निकली। सिरोही शहर के लगभग 68 कांवडीयो ने कावड़ लेकर शिवजी का जलाभिषेक करने वास्ते रामझरोखा मंदिर एसबीआई बैंक – कुम्हारवाडा – भागीर्थेश्वर मंदिर गली – सरजावाव दरवाजा – आपेश्वर महादेव मंदिर – बग्गीखाना – घाचीवाड़ा सारणेश्वर दरवाजे से होते हुए सारणेश्वर जी मंदिर पहुंची , कावड़ यात्रा के माणक प्रजापत ने बताया कि कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण छोटे शिव रूप में विराजमान बाल शिव ,बाबा बर्फानी का स्वरूप बर्फ का शिवलिंग और शिव पार्वती की जोड़े सहित डीजे पर शिवजी के गीतों पर माताओं बहनों ने आनंद लिया वही शहर में जिस मार्ग से कावड़ यात्रा जा रही थी वहां के भक्तों दुआर जगह जगह स्वागत व पुष्प वर्षा करते नजर आए वही पुलिस प्रसासन का बहुत ही सराहनीय व्यवस्था रही ।
यात्रा में मनोज प्रजापत, माणक प्रजापत, दिनेश माली, पदमाराम सुथार, विक्रम प्रजापत, कांतिलाल सोनी, हसमुख प्रजापत, नारायण माली, परबत पुरोहित, प्यारेलाल,निरंजन सिंह राठौड़, औऱ दर्जनों समिति के सदस्य ॐ नम शिवाय के जयकारों में कावड़ यात्रा के साथ चलेंगे
