पाडीव मे बिच रास्ते से अतिक्रमण हटाने कि कलेक्टर से लगाई गुहार.

सिरोही(हरीश दवे) ,

निकटवर्ती पाडीव कस्बे मे ग्रामपंचायत व राजस्व अधिकारी की मिलीभगत से गांव के मुख्य बाजार मे जो राहगीरों व वाहन चालकों के आवागमन वाले रास्ते पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बिच रास्ते मे पक्का निर्माण कर पानी का टांका बनाया गया है.राजस्व विभाग व प्रशासन द्वारा कार्यवाही के अभाव के कारण भूमाफिया राजस्व की भूमि पर अवैध कब्जा कर साप की कुंडली मारकर बैठे है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के उपरांत संबंधित विभाग के कार्मिक व ग्रामपंचायत पाडीव के सरपंच,वार्ड पंच को जानकारी होते हुए भी अनजान व मूक दर्शक बनकर बैठे है!

जिला अधिकारियो की मौन स्वीकृति को लेकर गांव मे एक सवालिया निशान व संदेह के घेरे मे होने की आम चर्चा का विषय बना हुआ है! पाड़ीव निवासी सुरेश पुरोहित ने जिला कलेक्टर के समक्ष पेश होकर शिकायत पत्र देकर बताया कि मे पिछले 2017 से ग्रामपंचायत व जिला प्रशासन को लिखित शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई कार्यवाई हुई है, पुरोहित ने बताया कि हमारे गांव पाडीव पटवार हल्का मे कबूतर चबूतरा जो पुराना बस स्टेण्ड हुआ करता था जहाँ से कोई भी वाहन उक्त स्टेण्ड पर टर्निंग करते थे उस जगह पर सरकारी रिटायर अध्यापक लक्ष्मीराम पुत्र हिदाजी रावल ने उक्त जगह पर अवैध अतिक्रमण कर बिच रास्ते पर सीमेंट से पक्का निर्माण कर पेडला बनाकर पानी का टांका बनाया गया है जो राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तथा उसी बिच रास्ते मे रमेश पुत्र छोगाराम घांची ने भी बीच रास्ते पर चाय कि हॉटल पर लोहे का बड़ा केंटीन बनाकर आम रास्ते पर टेबल रखकर रास्ते को बाधित कर रखा है जो उन्हें बिच रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाही कर आम जनता को राहत प्रदान करने कि अपील कि गई है!

Share.
Leave A Reply