सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर जन चेतना कार्यक्रम आयोजित
सिरोही(हरीश दवे),
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही द्वारा पिंडवाड़ा पंचायत समिति के नया सानवाड़ा ग्राम पंचायत के अंबे माता मंदिर परिसर में सरपंच श्रीमती अलका रावल, अतिरिक्त विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी इशिका जैन, प्रधानाचार्य भंवर लाल मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र रावल के आतिथ्य में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर संगोष्ठी,रैली, प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अतिरिक्त विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा योजनाओं पर विस्तृत से जानकारी प्रदान की।उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत जिन लोगों के पास अपना खुद का घर नहीं है उन लोगों को सरकार द्वारा ₹1,20,000 तीन किस्तों में वित्तीय सहायता देकर उनके घर का निर्माण कराया जाता है ।डाक विभाग के बी.पी.एम तेलपुर से प्रवीण कुमार ने सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, पीएलआई के बारे में जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक श्याम बिहारी शर्मा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा,किसान सम्मान निधि योजना एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की।एस.बी.आई ग्राहक सेवा केंद्र पिंडवाड़ा के हेमंत कुमार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं जन धन योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की। सरपंच अलका रावल ने ग्रामीणों से जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।महिला बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक शबाना पठान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा सोलंकी ने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, उड़ान योजना पर जानकारी प्रदान की कार्यक्रम के दौरान बेटी- बचाओ, बेटी-पढ़ाओ थीम पर विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर रंगोली, पेंटिंग,प्रश्नोत्तरी इत्यादि का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपसरपंच कालूराम देवासी,वार्ड पंच लीला देवी,लाड कुॅवर, पुखराज, समाजसेवी गोप सिंह देवड़ा व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
