संघर्ष समिति सिरोही का गठन,अन्यायपूर्ण कार्यवाही का होगा विरोध –जेडी चारण
सिरोही(हरीश दवे) ,
सिरोही के एक प्रतिष्ठित होटल पर नर्सिंग अधिकारीयो व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ , जीवत दान चारण कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज यूनियन ने बताया कि नर्सेज की प्रदेश स्तर पर भी समस्याये रहती हैं लेकिन जिले स्तर अलग समस्याओं से नर्सेज को सामना करना पड़ता है इसलिए आज नर्सेज के सभी संगठन के प्रतिनिधि को मिलाकर राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति सिरोही का गठन किया गया है ,जो स्थानीय स्तर पर जो भी नर्सेज के समस्या आएगी उसका मिलकर निराकरण किया जाएगा , जिसमे सभी की आम राय से देवी सिंह चौहान , जीवत दान चारण , जितेन्द्र कुमार जीनगर , विधाधर सियाग , मनोहर सिंह खारवाल , सीमा प्रजापति को संयोजक व शक्ति सिंह राठौड़ , प्रभु सिंह जोधा, रविन्द्र सिंह राठौड़ , मजहर बेग , भरत कुमार माली, अहमद खान,स्याम सिंह भाटी , वीरेन्द्र कुमार लुनिवाल, आशीष कुमार, धीरज माली, अल्पा त्रिवेदी को सहसयोंजक बनाया गया है , सभी ने नर्सेज हितो के लिए एक जुट होकर जिले में किसी भी के खिलाफ अन्यायपूर्ण कार्यवाही व नर्सेज हितो के लिए लड़ने का संकल्प लिया है ,
