लायंस क्लब पिण्डवाड़ा द्वारा सेवा गतिविधि के तहत ग्रामीण कायाकल्प चलो गांवों की और कार्यक्रम का आयोजन किया।

V24 न्यूज़/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा- लायंस क्लब पिंडवाड़ा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारणफली ग्राम पंचायत अजारी में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा संजीव जैन द्वारा निर्धारित की गई सेवा गतिविधि के तहत ग्रामीण कायाकल्प चलो गांवों की ओर कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब अध्यक्ष दिनेश रावल की अध्यक्षता में किया गया, यह जानकारी लायंस क्लब सचिव विष्णु गुप्ता ने देते हुए बताया की कार्यक्रम में माइक्रो कैबिनेट सदस्य मुकेश रावल के सहयोग से अजारी पंचायत के आदिवासी सारणफली गांव के स्कूल में छात्र छात्राओं सहित मारकुंडेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में 250 जनों को नारियल व फल फ्रूट वितरित किए गए,सचिव विष्णु गुप्ता ने बताया की समय समय पर लायंस क्लब द्वारा दूर दराज आदिवासी पहाड़ी क्षेत्र में जाकर जरूरत मंदो को मदद पहुंचाई जाती है इसके लिए लायंस क्लब की टीम हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहती हैइस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन डा सी राम,चार्टर मेंबर बाबू लाल मेवाड़ा ,लायन महेश दान चारण,लायन भंवर लाल रावल,सहित ग्रामीण जन मोजूद थे ।

Share.
Leave A Reply