हरियाली अमावस्या के दिन न्यायधीशों ने किया सघन वृक्षारोपण।
सिरोही(हरीश दवे),
जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत न्यायाधीशों द्वारा हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया’’राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान के तहत जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 17 जुलाई, 2023 को प्रातः श्रीमान् अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही श्रीमती रूपा गुप्ता के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के तत्वाधान में हरियाली अमावस्या के दिन जिला मुख्यालय पर अरविंद पवेलियन के पास वृक्षारोपण किया गया।
प्राधिकरण के सचिव रामदेव सांदू ने बताया कि इस अवसर पर प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रूपा गुप्ता, विशिष्ठ न्यायाधीश, पोक्सो न्यायालय, सिरोही श्री अनूप कुमार पाठक,, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिरोही श्री सुरेन्द्र कौशिक, विशिष्ठ न्यायाधीश अजा0 अजजा सुश्री वमीता सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट सिरोही श्री सुधीर चैहान, प्रिसिंपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती मनीषा चैधरी, अध्यक्ष ,बार एसोसिएशन, सिरोही श्री भंवर सिंह देवड़ा, सचिव, बार एसोसिएशन सिरोही, श्री भैरूपाल सिंह बालावत सहित प्राधिकरण एवं न्यायिक कर्मचारीगण द्वारा छायादार व फलदार पौधो का वृक्षारोपण किया गया।प्राधिकरण के सचिव श्री रामदेव सांदू ने आमजन से अपील करते हुए बताया कि हमारे पूर्वज हमारे लिए एक स्वच्छ, जीने के लिए अनुकूल वातावरण छोड गए है, प्रत्येक व्यक्ति को हर मानसून में कम से कम 5 पौधे तो अवश्य लगाने चाहिए ताकि हम हमारी आने वाली पीढ़ियो को जीवनानुकुल शुद्ध वातावरण धरोहर के रूप दें सकें। इसीलिए हमारे संविधान के भाग 4क में अनुच्छेद 51क मौलिक कर्तव्यों के अन्तर्गत नागरिको का यह दायित्व है कि वे ‘‘प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अन्तर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव हैं, रक्षा करे और उसका संवर्द्धन करे तथा प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखे।’’
