सतत अभ्यास और धैर्य से मिलती है सफलता – प्रवीण कुमार*

श्रीगुरुकुलम सिरोही में RAS 2023 सेमिनार संपन्न ।

*सिरोही(हरीश दवे),

स्थानीय श्रीगुरुकुलम संस्थान में चलने वाले नि:शुल्क प्रशिक्षण में RAS परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को गुरुकुलम के पूर्व विद्यार्थी और वर्तमान में एडिशनल एसपी जोधपुर प्रवीण कुमार ने संबोधित किया ।श्रीगुरुकुलम संस्थापक एवं RAS नि:शुल्क बैच योजना के समन्वयक कैलाश जोशी ने बताया कि इस सेमिनार में जालौर , सिरोही , पाली , उदयपुर जिलों के छात्र – छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।*सतत अभ्यास और धैर्य सफ़लता की कुंजी -*उन्होंने कहा कि मैंने भी सरकारी स्कूल एवं सरकारी कॉलेज तथा गुरुकुलम में रहकर अध्ययन किया है तो आप भी सतत अभ्यास और धैर्य के साथ में मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य ही मिलेगी ।*दसवीं गणित में मात्र 35 नंबर थे -* उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उनके दसवीं के गणित में मात्र 35 नंबर थे फिर भी अधिकारी बनने में यह नंबर वादा नहीं बने ।*18 परीक्षाओं में असफलता के बाद मिली सफलता -*प्रवीण कुमार ने स्वयं के अनुभव से बताया कि उन्हें 18 परीक्षाओं में असफलता मिली लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं आ रही।

*प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए नहीं किया बी. ऐड.-*

उन्हें प्रशासनिक अधिकारी बनने की इतनी प्रबल आकांक्षा थी कि उस तैयारी में होने के कारण उन्होंने B.Ed नहीं करने का निर्णय लिया जो कि उस समय प्रचलन में था ।*लक्ष्य की स्पष्टता आवश्यक -*उन्होंने अपना लक्ष्य स्पष्ट बना रखा था अधिकारी बनने की दृढ़ इच्छा होने के कारण वह सफल हो सके ।*बारंबार रिवीजन आवश्यक* उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अपने अध्ययन सामग्री छोटी से छोटी रखें जिससे वह बारंबार अभ्यास रिवीजन कर सकें ।

*पाठ्यक्रम को कंठस्थ करें -*

अधिकांश विद्यार्थी पाठ्यक्रम को पूरी तरह से समझते नहीं हैं । उन्होंने कहा पाठ्यक्रम को कंठस्थ करना आवश्यक है और पाठ्यक्रम सदैव अपने पास में रखें ।*एकाग्रता के लिए सोशल मीडिया से दूरी आवश्यक -*सोशल मीडिया के कारण बहुत सारा समय व्यर्थ ही चला जाता है । सोशल मीडिया के दूरी बनाने का सुझाव उन्होंने दिया जिससे विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान एकाग्र कर सके ।निश्चित सफलता के संकल्प को दृढ़ करके अभ्यर्थी अपने घर की ओर प्रस्थान किए ।

Share.
Leave A Reply