टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन ,
– टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन की राज्य स्तरीय केआरपी ट्रेनिंग आयोजित,
प्रशिक्षण:- ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आबूरोड़ में आयोजित हुई
सिरोही(हरीश दवे) ,
निरोगी राजस्थान अभियान के तहत टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन की 60 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय परिसर तम्बाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों से 4 रिसोर्स पर्सन्स प्रशिक्षण के लिए अध्यापक प्रशिक्षण में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आबूरोड़ में उपस्थित हुई। वीडियो कॉन्प्रेस के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने राज्यभर से आये शिक्षकों बताया कि अपने जिले की शिक्षण संस्थानों को मुक्त रखकर आने वाली युवा पीढ़ी को तम्बाकू मुक्त बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि एनटीसीपी कार्यक्रम के नौ इडिगेटर नियमानुसार शिक्षण संस्थानों में पालन कर तम्बाकू मुक्त परिसर बनाएं साथ नो बैग डे पर अपनी शिक्षण संस्थान पर तम्बाकू सेवन नही करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित करे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने वीडियो कॉन्प्रेस के माध्यम से राज्यभर आए अध्यापकों एवं जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार, सोशल वर्कर को टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 60 दिवसीय कार्ययोजना के सफल संचालन को पूर्ण करने के साथ ही राज्यभर की शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त परिसर बनाए जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को तम्बाकू मुक्त बनाया जा सके।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में डॉ. एस. एन. धौलपुरिया ने सिरोही जिले से आये प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्यो को बताया कि अपनी संस्थान को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन कर ऑनलाइन रिपोटिंग करने के जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त करने के साथ युवा पीढ़ी को तम्बाकू मुक्त करने सबसे अच्छा काम शिक्षण संस्थान ही कर सकती है। इसलिए अपनी संस्थान पर तम्बाकू मुक्त करने के लिए हर सम्भव कार्य करना चाहिए। जिससे अपने संस्थान के देश का भविष्य भी तम्बाकू मुक्त हो सके।
राज्य सलाहकार एनटीसीपी नरेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन की रिसोर्स पर्सन्स को विस्तार से जानकारी दी साथ ही आने वाली युवा पीढ़ी को तम्बाकू सेवन से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त परिसर बनाए साथ ही बच्चों के माध्यम से आमजन में जन जागरूकता लाए जा सके जिससे अपनी राजस्थान को तम्बाकू मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने ने प्रशिक्षण में कोटपा कानून की धाराओं से विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने निरोगी राजस्थान अभियान के तहत टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन की 60 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन्स ट्रेनिंग में राज्य व जिले से आये अधिकारी को मुख्यमंत्री महोदय राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना का उद्देश्य राजस्थान को तम्बाकू मुक्तकरने के साथ ही युवा पीढ़ी को तम्बाकू सेवन से मुक्त रखने के लिए राज्य में 60 दिवसीय कार्ययोजना चलाई जा रही हैं। जिले की सभी शिक्षा संस्थानों को तम्बाकू मुक्त करने में सहयोग करे और राज्य सरकार का सपना साकार करे।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया कि रिसोर्स पर्सन्स अपने जिले की शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें साथ ही उन्होंने बताया कि सिरोही जिले की सभी स्कूलों को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए आश्वत किया जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को तम्बाकू सेवन से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी राज्यभर के सभी रिसोर्स पर्सन्स अपने जिले की शिक्षण संस्थानों में एनटीसीपी के 9 इंडिकेटर को शत प्रतिशत लागू करने बारे में आदेशित किया।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आबूरोड़ के मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने राज्य व जिले से आये सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वागत किया साथ राज्य व जिले में इस संस्थान से जब सहयोग की आवश्यकता हो तो बताये ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान सहयोग करेगी।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत, आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार, डिप्टी सीएमएसओ चंदन सिंह, बीसीएमओ आबूरोड़ डॉ. गौतम मोरारका, बीसीएमओ पिंडवाडा डॉ. भूपेंद्रप्रताप सिंह के साथ राज्य व सिरोही जिले से अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
