आबुरोंड /सिरोही,
राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन परीक्षा परिणाम को सही करवा कर जारी करने की मांग ।
आबूरोड के राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं और छात्र प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में प्राचार्य के द्वारा कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया..जिसमें विज्ञान संकाय द्वितीय वर्ष के भौतिक विज्ञान विषय में बहुत से छात्राओं के फेल होने..वाणिज्य संकाय में प्रथम द्वितीय वर्ष में ज्यादातर विद्यार्थियों के कुछ विषयों में फेल होने व मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा परिणाम सही से जारी नहीं किए गए..जिसमे अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के दौरान नंबर शुन्य आए हैं.. छात्र नेता ने इस मांग को लेकर प्राचार्य ने कुलपति को दूरभाष पर बात कर रिजल्ट घोषित करने की मांग रखी..साथ ही 10 दिन में अगर परीक्षा परिणाम नहीं हटाया गया तो मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
.इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष छतर सिंह देवड़ा,सुरेश कुमार,भवनीश प्रजापत,प्रशांत धाकड़,तुषार कुमार ,मौसमसिंह,गोपाल सिंह, जयकिशन रितिका राठौड़ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
