आबुरोंड, सिरोही ।
रिपोर्ट मगन प्रजापत,
ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों को लेकर पहुंचा मशाल जुलूस ,
मशाल जुलूस का उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में किया स्वागत ,
मशाल जुलूस टीम में सदस्यों का माला पहना कर किया अभिनंदन ,
स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता के लिए दिलाई शपथ..
आबूरोड में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालन में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के प्रचार प्रसार को लेकर आज आबूरोड में मशाल जुलूस पहुंचा जहां पर मशाल जुलूस का उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भीचर के नेतृत्व में टीम के सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में ग्रामीणों एवं कार्मिकों को कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री की एक अंनुढी पहले है..जिसकी बदौलत ग्रामीण क्षेत्र में हम खेल की प्रतिभाओं को तरास सकते है..आवासीय विद्यालय दानवाव में नाटक के माध्यम से खेलों के बारे में एवं राज्य सरकार की योजना के बारे में टीम लीडर नितेश वर्मा एवं साथियों द्वारा जानकारी प्रदान की गई…साथ ही समस्त कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया..
.इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता हेतु शपथ भी दिलवाई..कार्यक्रम में सतीश चंद्र पुरोहित,सहायक निदेशक राजेंद्र पुरोहित,प्रभारी वीरेंद्र त्रिवेदी,मोहित कुमार ईश्वर सिंह राव,बिरजू सिंह,नीरजन सिंह, मंगल सिंह जोधा,गोपाल पुरोहित तथा अधिकारी कार्मिक एवं विद्यालय के बालक बालिका मौजूद रहे
