सिरोही की सड़कें हुई जानलेवा ,नही संभले तो होगी दुर्घटना, सभापति महेंद्र मेवाड़ा की दर्ज शिकायत पर भी नही हुई सुनवाई ।
सिरोही(हरीश दवे),
मानसून की बौछार ने जहाँ जिले में मौसम को खुशनुमा कर दिया है चारो ओर छाई हरीतिमा में सिरनवा की वादियों गुलजार है।पर सिरोही नगर परिषद पेराफेरी बेल्ट से गुजर सानिवि के सड़क चोहरी करन के घटिया निर्माण,सीवरेज व गेस पाइप की खुदाई के बाद के सड़को की स्तिथि व गोयली चौराहा,अनादरा चौराहा,सरूपविलास धर्म शाला मार्ग, तीन बत्ती सर्किल,आदर्श नगर सर्वत्र नगर वासियो का जीना हराम हो गया है हांलांकि सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने सानिवि अधिकारी को इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई लेकिन निरंकुश ठेकेदारों को कोई असर नही पड़ा न अधिकारियों की उस पर मोनिटरिंग।।
अब सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा भले ही सड़क विकास के मामले में सिरोही जिले को अव्वल बनाये पर सिरोही जिला मुख्यालय पर गत एक वर्षों में जहाँ सिटी मे करीब 24 जन दुर्घटनाओ में अकाल मौत की भेंट चढ़ चुके है वही दर्जनों नित रोज दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।सभापति की चेतावनी के बावजूद न तो सानिवि ने विजय पताका पुलिया से सड़क के खड्डे ठीक किये वहीं सिटी में चल रहे कार्यो की कंक्रीट व मलबा नालियों में जाने से जल भराव में जल की निकासी नही होती अब आम जन विकास की भेंट चढ़ी सिरोही में किससे करे फरियाद ?
