सिरोही कोंग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर आनन्द कुमार जोशी नियुक्त,
रतन देवासी प्रदेश उपाध्यक्ष, हरीश चौधरी प्रदेश महासचिव ,हरीश परिहार प्रदेश सचिव
सिरोही(हरीश दवे),
आल इंडिया कोंग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपालन ने 25 जिला कोंग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जिसमे जिसमे रेवदर के दिग्गज कोंग्रेसी नेता आनन्द जोशी को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।उनकी नियुक्ति होने से उनके मिलनसार व कुशल संगठक का जुझारु कार्यकर्ता होने से जिले के कोंग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल है व जोशी के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद रेवदर व जिले में उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई वही सोसल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाओं के संदेश जम कर चल रहे है।।
जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चा है की नव नियुक्त कोंग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद जोशी अब अपनी पूरी शक्ति विभिन्न खेमो में बटी कोंग्रेस पार्टी को संगठित कर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कोंग्रेस से पराजय का दंश मिटा तीनो सीटो की जीत का लक्ष्य निर्धारित करेंगे व उनके जिलाध्यक्ष बनने का सबसे बड़ा फायदा रेवदर विधानसभा की सीट को मिलेगा रेवदर से वो सरपंच व जन प्रतिनिधि रह चुके है व क्षेत्र की राजनीति पर उनकी जबरदस्त पकड़ के चलते राज्य सभा सांसद नीरज डाँगी रेवदर विधानसभा में जोशी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे ताकि रेवदर सीट कांग्रेस की झोली में आ सके सांसद डांगी रेवदर से चुनाव हार चुके है व उनके परिजन जयपुर सानिवि के सहायक मुख्य अभियंता बिरदीचंद को चुनाव लड़वाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है तो सिरोही के सीएमएचओ भी अपने राजनीतिक रसुखातो के बूते रेवदर से चुनाव लड़ सकते है। जिलाध्यक्ष जोशी को गहरी चुनोती रेवदर से है जहाँ कोंग्रेस पूर्व मंत्री छोगालाल बाकोलिया के बाद 20 साल से नही जीती।अब उन्हें रेवदर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ के चलते ताकत दिखानी होगी और वे यह नही चाहेगे की उनके कार्यकाल में रेवदर सीट पर बीजेपी के विधायक जगसीराम 4 थी बार विजय का इतिहास रचे।कांग्रेस के नेता उधमी रमण भाई मोंटेक्स का जोशी पर वरदहस्त है इसका भी वे पूरा लाभ लेगे।जोशी के जिलाध्यक्ष बनने से भाजपा में भी खलबली है अब बीजेपी की जो एक तरफा जीत देखी जाती थी उसे अब जोशी बदलने में कोई कमी नही रखेगे। कांग्रेस में वर्षो से जुड़े जोशी का नेट वर्क भी है और कार्यकर्ताओं को एक जुट करने कौशल भी है। बाकोलिया के साथ रहते हुए उन्होंने रेवदर की राजनीति में अपनी जगह बनाई । विधायक संयम लोढा से भी उनके अच्छे संबध है।।
कोंग्रेस के रास्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य में दुबारा सरकार बनाने में बड़े स्तर पे रूपरेखा तय कर गुटबाजी को साधने में जोशी को अध्यक्ष बना उपेक्षित ब्राम्हण जाति का भी सम्मान किया है।वही जलोर जिले केरतन देवासी (रानीवाड़ा) को प्रदेश उपाध्यक्ष ,हरिश चौधरी(आबूरोड) प्रदेश महासचिव हरीश परिहार (शिवगंज) प्रदेश सचिव चारो नेताओ की नियुक्ति कर जालोर सिरोही में सोशल इंजीनियरिंग में जातियों को भी कोंग्रेस संगठन में रास्ट्रीय जनरल सेक्रेट्री के सी वेणुगोपालन ने नियुक्ति कर कोंग्रेस को मजबूत करने का प्रयास किया है।

