सिरोही तहसील में हो रही बजरी राॅयल्टी के नाम पर अवैध वसूली को रोकने के लिए जिला कलक्टर को सौपा ज्ञापन
सिरोही/राजस्थान (हरिष दवे) ,
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला परिषद् सदस्य लुम्बाराम चैधरी, सदस्य दिलीपसिंह माडाणी, शंकरलाल प्रजापत, गोविन्द पुरोहित ने जिला कलक्टर भंवरलाल को ज्ञापन देकर बताया कि सिरोही तहसील में बजरी की राॅयल्टी 1750रूपये प्रति टोली वसूली की जा रही है, जो अलिगल है ठेकेदार द्वारा रसीद दी जा रही है उस रसीद पर ठेकेदार के फर्म या विभाग का नाम अंकित नही है व नही विभाग द्वारा प्रमाणित की हुई है इससे जाहिर हो रहा है कि इसमें विभाग की मिलीभगत से कार्य हो रहा है। एक तरफ तो सरकार लोगों को सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है ओर दूसरी तरफ राॅयल्टी के नाम से जनता को लूटा जा रहा है अगर इस राॅयल्टी को कम नही किया गया तो गरीब मजदूर, कारीगर इत्यादि बेरोजगार होगे। उन्होनें बताया कि जनता के साथ खुली लूट हो रही है उसे रोका जाए और जो भ्रष्टाचार हो रहा है उसे रोका जाए। हमारी तरफ से मांग है कि अलिगल वसूली को बंद करके राॅयल्टी को कम किया जाए। अगर तुरंत प्रभाव से राॅयल्टी को कम किया जाए। अ्रगर तुरंत प्रभाव से राॅयल्टी की राशि को कम नही किया गया तो मजबूर होकर आंदोलन करना पडेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर गणपतसिंह, नैनसिंह, भवानीसिंह, मांगूसिंह, अशोक टाइगर, नैनाराम माली, बनवारीलाल, गोपालसिंह, गंगासिंह, नारायण मेधववाल, शंकरलाल देवासी, जोगसिंह, वसनाराम, खिमसिंह, शैतानसिंह, छगनलाल, भरतसिंह, धनश्याम लाल, हंसाराम, सिकेन्द्रसिंह ओर भी सैकडो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
