राज्य महिला आयोग ने सिरोही सर्किट हाउस में की जन सुनवाई

सिरोही(हरीश दवे) ,

राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती रेहाना रियाज चिश्ती की अध्यक्षता में एक दिवसीय महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा, सदस्य श्रीमती सुमित्रा जैन, रजिस्ट्रार श्रीमती ब्रज माधुरी, डीएस कमल सिंह यादव, जिला कलक्टर डाॅ. भंवरलाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती डाॅ.टी.शुभमंगला की मौजूदगी में सर्किट हाउस सिरोही में शुरू हुई जो करीब 3 घंटे तक चली। इस जन सुनवाई में जिले के सभी ब्लाॅको से लगभग 150 महिलाओ ने भाग लिया।       जनसुनवाई कार्यक्रम मे अध्यक्षा ने उपस्थित समस्त अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे महिलाओ से सम्बंधित समस्त प्रकार की समस्याओं पर त्वरित रूप से कार्य कर महिलाओ को राहत प्रदान करने का कार्य करे ताकि राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओ का लाभ सभी को सुलभता से मिल सकें साथ ही जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि वे जिले मे पेंशन प्रकरण के लम्बित सभी प्रकरणो को ब्लाॅक वार कैम्प का आयोजन कर उनका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करे।     

जन सुनवाई के दौरान उपस्थित मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने जन सुनवाई में आए प्रकरणों पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि महिला उत्पीडन के मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे कि इस तरह की घटनाओं पर अकुंश लगाया जा सके एवं पीडित परिवादी महिलाओं को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा से भी आयोग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को अमल में लाने की बात कहीं। जिस पर आयोग द्वारा आश्वस्त किया गया कि इस तरह गंभीर मामलों में आयोग प्रकरणों की तह जाकर उनकी जांच तय कराएगा और दोषी को छोडा नही जाकर जो भी प्रावधानों में होगा, उसको अमल मंे लाया जाएगा।      उन्होंने जन सुनवाई में आए एक महिला उत्पीडन के प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करते हुए समझाईश पर दबाब बनाने के प्रकरण में आयोग द्वारा पुलिस महानिदेशक को लिखने एवं संबंधित आईओ के खिलाफ कार्यवाही की बात कहीं, इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में मुख्य दोषी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने एवं सिर्फ दूसरे आरोपियों को ही गिरफ्तारी करने के मामले में भी आयोग द्वारा जवाब तलब करने तथा दोषी आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कहीं।     

जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 54 प्रकरण दर्ज किये गये। जिसमे घरेलू हिंसा, खाद्य सुरक्षा, पेंशन प्रकरण, पालनहार योजना, कोविड सहायता, इन्दिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, परित्यागता, पुलिस प्रकरण आदि से सम्बंधित प्रकरण दर्ज किये गयें। उनमे से एक प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से आईओ पुलिस जांच अधिकारी को 10 जुलाई को महिला आयोग जयपुर मे उपस्थित देने के लिए निर्देश दिये गये।  जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरान्त प्रेस काॅन्फ्रेस का आयोजन किया गया जिसमे अध्यक्ष महोदया द्वारा महिलाओ की समस्याओ को समय पर समाधान हो इसके लिए सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिए व राज्य सरकार द्वारा महिलाओ से सम्बंधित चलाई जाने वाली जन विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ को उन तक पहुचाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जाने के बारे मे कहा।

जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा, उपखण्ड अधिकारी हसमुख, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक भागीरथ, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा समेत पुलिस, जलदाय, चिकित्सा, विद्युत एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारिगण उपस्थित रहें।

Share.
Leave A Reply