ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 2023 का समापन ।

” हार कर भी तुम कोशिशे कम न करना “लोढा़ 

सिरोही(हरीश दवे),

राजस्थान क्रिकेट संघ एवं जिला क्रिकेट संघ, सिरोही के संयुक्त तत्वावधान मे जिला मुख्यालय सिरोही पर 24जून से प्रारम्भ हुँऐ शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथि संयम लोढा़ विधायक मय सचिव डी सी.ए सिरोही, महेंद्र मेवाडा़ नगर सभापति अध्यक्षता,व जितेन्द्र सिधी उप सभापति, अशोक चौधरी खेल अधिकारी, विशिष्ट अतिथि के रुप मे पधारे जबकि सम्मनिय अतिथि अशोक पण्डित थे । गणमान्य नागरिकों मे प्रकाश प्रजापति, जितेंद्र ऐरण,मारूफ हुसैन, तेजस वाधेला,अनिल कुमार, प्रकाश कुमार, राजेन्द्र राणा,प्रवीण जाटोलिया, तलसा राम राणा,हेमलता शर्मा,भीक सिंह भाटी,जय विक्रम हरण,   मुख्तीयार खान,जितेंद्र आचार्य एवं अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।शिविर प्रभारी शैतान स्वरूप मीणा,भरत धवल,अनुसार जिला क्रिकेट संघ सिरोही की और से स्वागतम् सत्कार अतिथियो का किया गया शिविर नियमित दो पारीयो मे सुबह 7.00 से 10.00 तक चला एवं शाय:4.30 से 6.30 तक हर प्रशिक्षु ने भाग लिया कुल 85 प्रशिक्षु थे जबकि 4 महिला खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह देवडा़ और साथियों जिसमें मदनरावल, गुलजार खान,नरेन्द्र सिंह भोला,दिलकश खान, राहुल मीणा,ने भी सहयोग दिया,सभी विभागों का भी सहयोग रहा संघ के पदाधिकारियों मे सत्येण मीणा, राजेन्द्र सिंह देवडा़, अशोक गहलोत,मदनरावल, गुलजार खान, भरत धवल, रन्जी स्मीथ,गोविंद सिंह,दिलकश खान, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सुरेश कच्चवाह, अर्जुन सिंह राठौड़,हरिओम दत्ता राहुल मीणा,उपस्थित रहे।

उद्धबोधन मे विधायक संयम लोढा़ ने कहा की यह फिलाहल खेलों का स्वर्णिमय युग चल रहाँ है राज्य सरकार हर खेल क्षेत्र मे आगे बडे और नियमित अभ्यास करे। कहाँ की “हार कर भी तुम कोशिशे कम न करना”। अन्य अतिथियों ने भी संम्बोधन दिया । पुरस्कार वितरण समारोह मे सभी प्रशिक्षु खिलाड़ियों को प्रमाण- पत्र मय मेडल दिये, जब प्रशिक्षको मे मदनरावल, नरेन्द्र सिह, गुलजार खान,नरेन्द्र सिंह, राहुल मीणा,को भी स्मृति चिन्ह दे कर सम्मान किया गया धन्यवाद सत्येण मीणा द्धारा दिया गया, कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह देवडा़ कोच ने किया, जिला क्रिकेट संघ सिरोही के आग्रह पर विधायक संयम लोढा़ ने नेटस् गैलरी निर्माण हेतू नगरपरिषद सिरोही के मार्फत उन्नतिस लाख रूपये मद की घोषणा की सभी उपस्थित शहर के अभिभावकों, खिलाड़ियों ने जोरदार तालियों की गुंज से स्वागतम् किया । क्याकि लम्बे समय से ऐसी क्रिकेट अभ्मास नेटस् गैलेरी की आवश्यकता थी जो आज लोढा़ ने साकार कर दिया ।         

कार्यक्रम समाप्ति पश्चात जिला क्रिकेट संघ द्वारा विधायक महोदय के हाथों से वृक्षारोपण भी किया गया ।

Share.
Leave A Reply