आबूरोड , राजस्थान ।
महावीर इंटरनेशनल आबू रोड ने 48 वें स्थापना दिवस समारोह को सप्ताह पूर्वक मनाने को लेकर प्रारंभ किए कार्यों की कड़ी में आज वृक्षारोपण का कार्य किया गया ।
महावीर इंटरनेशनल आबूरोड द्वारा आज स्मृति वन में विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पेड़ पौधे लगाएं पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पेड़ पौधों का लगाया जाना आवश्यक होता है ऐसे में पर्यावरण संरक्षण की कड़ी में महावीर इंटरनेशनल ने आज वृक्षारोपण कार्य स्थापना दिवस के क्रम में संपन्न किया इस अवसर पर महेंद्र मरडिया , कुलदीप डांगी , अवनेश जैन, दीपेश मरडिया , संजीव जैन , वीर वैभव सेठी , वरुण पटेल , प्रमोद सिंघल , मोहित शर्मा, प्रहलाद भाटी, माली गोविन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
