टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों के तहत दी उपयोगी जानकारी
सिरोही(हरीश दवे),
निरोगी राजस्थान की संकल्पना को पूर्ण करने व युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा आगामी 31 जुलाई तक आयोजित टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र सिरोही की कच्ची बस्ती में टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत महिला आरोग्य समिति आंगनबाड़ी नंबर 25 द्वारा वार्ड नंबर 32 में जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।जन स्वास्थ्य प्रबंधक दिलावर खां के नेतृत्व में एएनएम, आशा सहयोगिनी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों के साथ उत्तरी मेघवालवास कच्ची बस्ती में टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत जागरूकता शपथ ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान तंबाकू नियंत्रण जागरुकता व तंबाकू के होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही महिला आरोग्य समिति की महिलाओं के साथ बैठक का आयोजन कर तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया।
