सिरोही सिटी में करोड़ो रूपये के सड़क निर्माण के घटिया काम को लेकर सभापति बिफरे,
सभापति महेंद्र मेवाड़ा व पार्षद सुधांशु गौड़ ने सुनाई सानिवि अभियंता को खरी ख़री।
सिरोही(हरीश दवे),
एक तरफ सीएम सलाहकार संयम लोढा विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यो की झड़ी लगा रहे है पर विकास कार्यो की मॉनिटरिंग अधिकारी करते है न जन प्रतिनिधि जिसका नतीजा यह है की स्थायी निर्माण हो या अस्थायी योजना का विकास ,सीवरेज कार्य या सड़क निर्माण कार्य राजनीतिक सरंक्षण हासिल ठेकेदारो ने जैसे घटिया गुणवत्ता रहित निर्माण कार्य करने का जैसे बीड़ा उठा लिया है।जिससे करोड़ो के विकास कार्यो में जन धन का दुरुपयोग व राज्य सरकार की भी छवि खराब हो रही है।
गत दिनों बिपर जोय तूफान के दौरान हुई सामान्य बारिश में सानिवि की बनाई करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से गोयली चौराहे से सारणेश्वर रोड तक बनी सड़क की हालत देख आम जनता के साथ सभापति महेंद्र मेवाड़ा भी सड़क की हालत देख के बिफरे ओर पार्षद सुधांशु गौड़ के साथ सानिवि अभियंता कपिल वर्मा से मिले ब सड़क निर्माण कार्य व ठेकेदारो की करतूत को गिनाया। जेईईन व एक्सईएन से बातचीत के दौरान करोड़ो रूपये की लागत से बनी सड़क पर नाराजगी जताते हुए सभापति ने कहा कि ठेकेदार के ऊपर विभाग की कोई मोनेटरिंग नही की गई न सड़क को लेकर निर्देश दिए जिससे करोड़ो रूपये का खराबा हुआ है। घटिया सड़क निर्माण के चलते हाल ही में सारणेश्वर पुलिया के नजीक सड़क हादसा भी हुआ है ।

सभापति ने कहा कि लापरवाही इस कदर की गई है कि सारणेश्वर पुलिया से अनादरा चौराहे तक बनाई गई सड़क कम से कम डेढ़ से दो फीट की मोटाई में अलग अलग लेयर में बनाया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नही किया । जिस पर विभाग ने गलती मानी ।
इतना ही ही पार्षद सुधांशु गौड़ ने भी विभाग से कहा कि ठेकेदार की ओर से 15 से 20 रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगने थे जो नही लगाए गए साथ ही हर चौराहे पर सड़क पर रात में चमकने वाले कैट आई लगाने थे जो नहीं लगे आज हालत इस कदर है कि तीन बत्ती चौराहे पर बारिश में एक एक फ़ीट के गड्ढे पड़ गए और सबरस होटल से सारणेश्वर पुलिया तक रोड से ज्यादा गड्ढे हो चुके हैं।
उन्होंने कहा की सड़क निर्माण के दौरान इस बात का ध्यान रखा जावे की तीन बत्ती चौराहा,अनादरा चौराहा में भी बारिश के दौरान जल भराब न हो।

