लायंस क्लब पिंडवाड़ा का पदस्थापना समारोह का आयोजित।

V24 न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा – गत 1जुलाई रविवार को जय बाबा रामदेव होटल मे लायंस क्लब पिंडवाड़ा का पदस्थापना समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष लाॅयन डॉक्टर राजकुमार राज पदस्थापना अधिकारी एमजेएफ लाॅयन डॉक्टर नूर मोहम्मद जी क्षेत्रीय अध्यक्ष लाॅयन डाक्टर सी रामजी तथा अध्यक्ष लाॅयन दिनेश रावल जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया पदस्थापना समारोह में नवीन कार्यकारिणी को एमजेएफ लाॅयन डॉक्टर नूर मोहम्मद द्वारा शपथ दिलाई गई अध्यक्ष पद के लिए लाॅयन दिनेश रावल सचिव लाॅयन विष्णु गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लाॅयन नरेंद्र मेहता जी को शपथ दीलाई गई ,संभागीय अध्यक्ष लाॅयन डॉक्टर राजकुमार राज द्वारा प्रांत की सतरंगी प्राइम प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी गई।क्लब द्वारा 2 नए सदस्य जोड़े गए डॉक्टर भरत कांटीवाल एवं डॉक्टर प्रतीक अग्रवाल ने सदस्यता ग्रहण कर शपथ ली ।क्लब सचिव लाॅयन विष्णु गुप्ता ने क्लब में गत वर्ष किए गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी तथा अध्यक्ष दिनेश जी रावल ने आने वाले साल में होने वाले कार्यों को अच्छे ढंग से करने का भरोसा दिया।क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ सी राम जी ने एमजेएफ लाॅयन किशन प्रजापत एमजेएफ नरेश एवं रोहित मालवीय एवं लाॅयन मुकेश जी रावल द्वारा मानव सेवा के लिए किए गए सेवा कार्यों के लिए उनका आभार जताया तथा लाॅयन नरेंद्र मेहता द्वारा जीव दया पशु चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रमों के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा इस वर्ष भी अच्छे सेवा कार्य की उम्मीद जताई।

लायंस क्लब पिंडवाड़ा द्वारा उसी दिन डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर को उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यो के लिए प्रशंसा पत्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया डॉक्टर राजकुमार राज एमजेएफ लाॅयन डॉक्टर नूर मोहम्मद जी डॉक्टर सी राम जी डॉक्टर ए आर चौधरी डॉक्टर शैली जैन डॉक्टर हेमंत जैन डॉक्टर प्रतीक अग्रवाल डॉ प्रियंका अग्रवाल डॉ भरत कांटीवाल डॉक्टर कश्यप जानी एवं डॉ एस एल बिश्नोई को सम्मानित किया गया।लाॅयन नरेंद्र मेहता के जन्मदिन के उपलक्ष पर झाडोली संस्कृत स्कूल प्रांगण में 81 पेड़ लगाए गए जिसमें सरपंच कैलाश सुथार उपसरपंच एवं पाठशाला के अध्यापकों का सहयोग रहा।कार्यक्रम में पूर्व संभागीय अध्यक्ष हनीष रावल लाॅयन सदस्य लाॅयन वागेंद्र रावल लाॅयन के के वर्मा लाॅयन भंवर रावल लाॅयन भरत बेंदा लाइन संतोष गहलोत लाॅयन उगमराज मेवाड़ा चार्टर सदस्य लाॅयन बाबूलाल जी मेवाड़ा व अन्य क्लबों से पधारे हुए मेहमानो की उपस्थिति रही।

Share.
Leave A Reply