उपलाखेजडा मार्ग पर चक्रवाती बिपरजॉय बरसाती में उखड़ी डामर परत,
ऊपर ढलान पर बड़े पत्थरो और मलबे में वाहनों का आवागमन हो रहा प्रभावित
आबूरो्ड,( सिरोही)
उपला खेजड़ा मार्ग पर चढ़ाई के ढलान पर और उससे पूर्व की सड़क डामर परत चक्रवाती तूफान के बरसाती बहाव में उखड़ गई।
– वाहनों का आवागमन प्रभावित:-
उपलाखेजड़ा से दानबोर के बीच के इस ढलान एवं आसपास सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है मानसून के इस सीजन में पानी का बहाव और बढ़ने पर यहां पर गुजरना हादसों को आमंत्रित देने के माफिक हो रहा है।
– किनारे के गड्ढों का बढ़ रहा आकार:-
सड़क मार्ग पर किनारे गड्ढों में तब्दील होने के बाद उनका आकार बरसाती मानसून में कटाव के साथ फैलता जा रहा है जिससे सड़क गुजरने पर्याप्त जगह नहीं बची है।
– एक बड़ा पत्थर भी किनारे पर:-
एक बड़ा पत्थर गत मानसून पर यहां पर किनारे पर गिर गया था। उसके बाद 1 वर्ष के भीतर किसी ने उसको हटवाने की जहमत नहीं उठाने से इस मानसून में भी सड़क का आवाजाही करने का ट्रैक सीमित रह गया।
