“डेजा वु” वेव सीरीज का फिल्मांकन यूरोपियन गेस्ट हाउस सिरोही में,

सिरोही(हरीश दवे) ,

मुम्बई रेजीडेंसी का हिस्सा रहे हेरिटेज सिरोही का मुम्बई मायानगरी से पुराना नाता रहा है व सिरोही के कलाकारों ने पहली बोलती अर्देशिर ईरानी की आलम आरा के लिए कोजरा के एक गोरवाल ब्राम्हण ने अपना बंगला मुंबई में बेच फ़िल्म बनवाई,सीने तरीका मुमताज का सिरोही से नाता रहा,सुप्रसिद्ध धरावाहिक चाणक्य,श्रवण राठौड़,रूप कुमार, विनोद राठौड़ इत्यादि कला के क्षेत्र में सिरोही की धाक रही है। और ग्लोबलाइजेशन व आईटी के बढ़ते प्रभाव युवा पीढ़ी भी ग्लेमर व चकाचोंध की दुनिया मे अपना भाग्य आजमा रही है व युवा पीढ़ी मायानगरी व विभिन्न क्षेत्रों में कलाकारी का जोहर विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म पर भी दिखा रही है ।।

इसी क्रम में सिरोही के ब्रिटिश कालीन यूरोपियन गेस्ट हाउस स्थानीय डाक बंगले के भाग्य फिरे ओर डाक बंगले में डेजा वू नामक वेब सीरीज की शूटिंग शुरू प्रारम्भ हुई।

वेव सीरीज की शूटिंग का शुभारंभ प्रोड्यूसर नील पुरोहित ने विधिवत विधायक संयम लोढ़ा से लाइट,एक्शन कैमेरा मुहूर्त पर क्लेप शॉट दिलवाया । शूटिंग पर मौजूद जनो ने शुरुआत गणेश वंदना से की। विधायक संयम लोढा ने प्रोड्यूसर नील पुरोहित को शुभकामनाएं दी।पुरोहित ने बताया की वेब सीरीज में बॉलीवुड़ के बड़े कलाकार अंशुमन मल्होत्रा, दर्शील सफारी फेम तारे जमीन पर,अनुष्का कौशिक, केशव साधना, चांदनी संधू, पूजा अग्रवाल बतौर कलाकार काम कर रहे हैं।वेब सीरीज का लेखन अमित व डायरेक्टर राहुल ने किया है व सिरोही के दीपक सिंह राजपुरोहित फाउंडर ऑफ ड्रामायण स्कूल ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स इस वेब सीरीज में बतौर अभिनेता, लाइन प्रोड्यूसर एवं लोकल कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर रहे हैं।एक नई पहल के चलते सिरोही में पहली बार इस तरह की वेब सीरीज का शूट किया जा रहा हैं। जिससे यहाँ के लोकल कलाकारों को अपनी प्रतिभा को बड़े प्लेटफॉर्म दिखाने का मौका मिलेगा और सिरोही में शूटिंग को लेकर नई शुरुवात हो चुकी है।वेव सीरीज के मुहूर्त शार्ट व शुरुआत पर अनेक गणमान्य,पार्षद व एडिशनल एसपी सिरोही व एड प्रकाश माली व पार्षद मनोज पुरोहित व शिवि संयम भी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply