नगर परिषद की बोर्ड बैठक में छाया रहा सीवरेज व गैस कनेक्शन खुदाई का मुद्दा,अन्य प्रस्ताव पारित,

सिरोही(हरीश दवे),

सिरोही नगर की साधारण सभा की बेठक विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य व सभापति महेंद्र मेवाड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें आयुक्त सुशील पुरोहित ने अजेंडा रखा जिस पर सभागार में पक्ष विपक्ष के पार्षदो ने मुद्दों पर चर्चा करते हुए छह कार्यो पर सहमति बनाई। भाजपा पार्षद प्रवीण राठौड़ ने काफी उठाये मुद्दे तो भाजपा पार्षद गीता पुरोहित,कोंग्रेस पार्षदसुधांशु गौड़, पार्षद अरुण ओझा भाजपा, पार्षद धनपत सिंह राठौड़, भाजपा पार्षद सुरेश सगरवंशी ने रुड़ीप व ने गैस कम्पनी प्रतिनिधि को घेरा।

बोर्ड बैठक में पार्षदो ने जहां विधायक संयम लोढा के समक्ष रुड़ीप, एलएंडटी व गेस कनेक्शन के अधिकारियो को सवालो के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया वही सुभाष पार्क की दीवारों पर की गई अनदेखी का मुदद्दा विधायक लोढा के समक्ष रखा जिस पर लोढा ने भरोसा दिलाया ।

शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभापति महेंद्र मेवाड़ा, आयुक्त सुशील पुरोहित व विधायक लोढा की मौजूदगी में नगर परिषद की ओर से पार्षदो के समक्ष 6 प्रस्तावित कार्यो पर चर्चा की गई जिस पर सभी पार्षदो की सहमति बनी ।इन पर बनी सहमतिबोर्ड बैठक में नगर परिषद की ओर से 6 प्रस्तावित कार्य रखे गए जिसमे सरकेम स्कूल का पट्टा जारी करना, गुजरात गेस कम्पनी की ओर से शहर में किये जा कार्यो की डेड लाइन व रिपयरिंग कार्यो की डेड लाइन निर्धारित करना, कृष्णापूरी में नाला विकसित करना, सरकेएम दरगाह के सामने ऊँचाईं में ढके हुए नालों की दीवार को पार्किंग व्यवस्था के लिए नीचे करना, गर्ग समाज,भील समाज एवं भाट समाज सहित अन्य समाज सहित सामाजिक संस्थानों को भी भूमि आंवटित करने पर विचार विमर्श करने के बाद एक स्वर में सभी मुद्दो पर सहमति जताई गई । राठौड़ ने उठाये मुद्देतो उधर भाजपा पार्षद प्रवीण राठौड़ ने होटलों व गार्डनों में फायर सिस्टम की हो रही अनदेखी का मुद्दा उठाया जिस पर विधायक लोढा ने इसको बड़ी अनदेखी करार देते हुए आयुक्त को तुरन्त प्रभाव से एक्शन कर कार्रवाही करने के निर्देश दिए । उसके बाद परिषद में चल रहे रिक्त पदों को लेकर भी लोढा के सामने पार्षद राठौड़ ने समस्या रखी जिस पर लोढा ने कहा यहां कोई आना नही चाहता है तो राठौड़ बोले ,सब आना चाहते है साहब ,में आपको लिस्ट देता हूँ उन्हें लगाओ तो लोढा बोले लिस्ट दे देना । उसके बाद पार्षद राठौड़ ने बेघरों को घर दिलाने से लेकर वाहन खरीद का भी मुद्दा उठाया जिस पर लोढा व सभापति ने सहमति बनाई गई । वही सरकेम स्कूल के पास खड़े वर्षो पुराना पेड़ की कटाई की मांग रखी जिस पर भी दो दिन में हटाने को कहा ओझा ने रूडीप को घेराइतना ही नही पार्षद अरुण ओझा ने एलएंडटी व रुड़ीप पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि सिरोही की हालत खराब करने वाले ये लोग है । इनके काम की ना शुरुआत है न अंत । कही पर भी इनकी ओर से लेवल से कार्य नही किया है । नालियों में मिट्टी व मलबे सिरदर्द बन हुए है । ओझा ने कहा कि ये लोग काम करने के बाद पीछे मुड़कर भी नही देखते है यहां तक कोल भी नही उठाते है न सही जवाब नही मिलता है जिससे पूरा शहर परेशान हो रहा है । इन पर किसी प्रकार की की कोई पाबंदी नही है इसलिए इनकी परिषद जांच करे क्योकि जनता हमसे सवाल कर रही है अगर समाधान नही होगा तो हम क्या जवाब देंगे ।गड्ढों पर गिरी गेसबोर्ड बैठक की शुरुआत में ही सुधांशु गौड़,सुरेश सगरवंशी व ओझा ने घर घर किये जा रहे गेस कनेशन के गड्ढों की अनदेखी लोढा के आगे रख अधिकारी को जमकर घेरा ।

पार्षदो ने आरोप लगाया कि जैसे ही नवीन सड़क बनती है ये लोग गड्ढा कर चले जाते है फिर उसे दो दो माह बाद भरे जा रहे है जिस कारण आये दिन हादसे हो रहे है । इस सम्बंध में पार्षद सुधांशु गौड़ ने कहा कि हम भी सड़क बनाते है जिसकी जिम्मेदारी हम लेते गए लेकिन इनकी कोई नही लेता है ।यहां तक गड्ढे भरने के बाद टेस्टिंग भी नही होती है ।। इनकी मर्जी से बिना लेवल गड्ढे भरे जा रहे है जिस पर पर अधिकारी ठीक से जवाब दे नही पाए । फिर पार्षदो ने एक स्वर में कहा कि जबतक पुराने गड्ढे भरे नही जाते तबतक नए गड्ढे नही खोदे जाएंगे । । ये बोले लोढावही पार्षदो की समस्या सुन रुड़ीप व गेस कनेक्शन की ओर से की जा रही अनदेखी पर लोढा ने आयुक्त को कहा कि इन दोनों कम्पनियों के पॉइंट टू पॉइंट लिस्ट बनाओ फिर हम लोग इनको साथ लेकर निरीक्षण करेंगे जिस पर सहमति बनी यहां तक लोढा ने दोनों अधिकारियों को अधूरा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। वही पार्षद मगन मीणा ने अर्बुदा गोशाला का मुद्दा उठाया।।

बेठक में नगर की सड़क,नाली,सफाई व्यवस्था सीवरेज व गेस पाइप बिछाने के अनियोजित कार्य से आम जन त्रस्त है इन कार्यो पे न तो सम्बंधित महकमो के अधिकारियों की मॉनिटरिंग है न जन प्रतिनिधियों की आज की बेठक में गाज सीवरेज अधिकारियों में पार्षदो की गिरने वाली थी वो गुजरात गैस एजेंसी पे पड़ी। जबकि आम जनता की कठिनाइयों सड़क के बढ़ते अतिक्रमन,आवारा पशुओं की समस्या व अबैध पार्किंग की समस्या के समाधान में कोई प्रस्ताव नही लिया।

Share.
Leave A Reply