नर्सेज़ की ज्वलंत समस्याओं का हो निराकरण –जेडी चारण

सिरोही(हरीश दवे,

नर्सेज़ की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजस्थान नर्सेज़ यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जीवत दान चारण के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा , कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चारण ने बताया कि जिले के सिरोही ब्लॉक कार्यालय में पिछले कई दिनों से लिपिक अवकाश पर चल रहा है उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है , वापस वे कब कार्यस्थल लौटेंगे कहा नहीं जा सकता , जिससे सिरोही ब्लॉक का कार्य प्रभावित हो रहा है , कर्मचारियों के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं कार्यालय के चक्र लगा लगा कर परेशान हो रहे , अतः किसी अन्य लिपिक को 3 दिन तक ब्लॉक् के कार्य हेतु अतिरिक्त चार्ज देकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जावे ,साथ ही कोरेना काल मे सरकार के द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि बहोत से कर्मचारियों को आज तक नहीं मिली है , अभी निदेशालय के द्वारा भी जारी गाइडलाइंस के अनुसार कर्मचारियों को 2500 रुपये भुगतान करने का आदेश जारी किये गए है व महिला स्वास्थ्यदर्शिका के 27 वर्ष के एसीपी प्रकरण पेंडिंग पड़े हुए हैं जिनका निराकरण नहीं हो रहा है जिससे महिला स्वास्थ्य दर्शिका को चयनित वेतनमान नहीं मिल रहा है जिसमे कुछ महिलास्वास्थ्यदर्शिका तो सेवानिवृत्त के कगार पर है साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, नर्सिंग अधिकारी को जॉब चार्ट के अतिरिक्त कार्य करवाया जाता है , जब कोई घटना होती है तो समस्त जिम्मेदारी कर्मचारी पर डाल दी जाती है व जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के डे ऑफ को लेकर असमंजस रहता है , इसलिए स्पस्ट आदेश कर नर्सेज़ को राहत प्रदान कर संगठन को अनुग्रहीत कराने का निवेदन किया गया है , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नर्सेज़ की ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है ,प्रभु सिंह जोधा , वीरेन्द्र बेनीवाल सीनियर नर्सिंग अधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply