शिवगंज नगर पालिका ने पट्टा वितरण में 98 फीसदी लक्ष्य हासिल किया –

_पालिका परिसर में विधायक संयम लोढा के आतिथ्य में आयोजित हुआ पट्टा वितरण समारोह_

शिवगंज(हरीश दवे) ,

राज्य सरकार की ओर से नागरिकों की समस्याओं के निराकरण सहित महत्वपूर्ण कार्यो के निष्पादन के लिए चलाए गए प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान शिवगंज नगर पालिका ने पट्टा वितरण में 98 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। यह बात गुरुवार को मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने नगर पालिका में आयोजित पट्टा वितरण समारोह के दौरान कही। विधायक ने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा भी की।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने पार्षदों से कहा कि कहा कि कच्ची बस्ती में किन्ही कारणों की वजह से पट्टे नही बन पाए है, उन लोगो के दस्तावेजों की पूर्ति करवा उनका सहयोग करे। इस मौके पर बेहतरीन कार्य के लिए पालिका अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान विधायक व पालिकाध्यक्ष ने लाभान्वितों को पट्टो का वितरण किया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष चंपा देवी, प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार भी उपस्थित थे।अधिशासी अधिकारी नीलकमल सिंह ने बताया कि पालिका के नवीन भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने 69-क के तहत् आवासीय पट्टे – 25 एवं वाणिज्यिक पट्टे -04 फ्री होल्ड पट्टे -06, कच्ची बस्ती नियमन – 26 इस प्रकार कुल 61 पट्टे वितरण किए। साथ ही नामान्तरण के 07, भवन निर्माण स्वीकृति के 07, एकीकरण / उपविभाजन के 02 कुल 16 प्रमाण पत्र जारी किये गए।राणावत ने बताया कि प्रशासन शहरो के संग अभियान का शुभारम्भ 2 अक्टूबर से किया गया था जिसमें आज तक कृषि भूमि नियमन के 902 पट्टे, 69-ए के तहत्-1245 पट्टे, स्टेट ग्राण्ट एक्ट के तहत्- 90 पट्टे, पूर्व में जारी पट्टो के समपर्ण के पश्चात् पुनः जारी पट्टे – 127, कच्ची बस्ती नियमन के तहत् 177 व लीज होल्ड से फ्री होल्ड के – 15 पट्टे जारी किये गये इस तरह कुल 2556 पट्टे जारी किये जा चुके है। इसके साथ ही नाम हस्तान्तरण के – 337, उपविभाजन / एकीकरण के 1- 07, खांचा भूमि के तहत्- 26, भवन निर्माण स्वीकृति के – 420, भू-उपयोग परिवर्तन के 14, जन्म-मृत्यु के -1682, विवाह पंजीयन के 250 आदि का निस्तारण अभियान अवधि में किया जा चुका है।

इस अवसर पर पार्षद हबीब शेख, किस्तुरचंद घांची, प्रकाशराज मीना, मालमसिंह, रूपादेवी कुमावत, दिनेश मीणा, अल्पेश, राजेन्द्रसिंह राठौड व पालिका भूमि शाखा प्रभारी कानसिंह, लेखा शाखा प्रभारी दीपक शर्मा, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी नरेश डांगी, वरिष्ठ प्रारूपकार पिन्टू कुमावत एवं महेन्द्र पटेल, कैलाशकुमार परिहार आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply