नांदिया मे दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर आयोजित।
V24 न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा- निकटवर्ती नांदिया मे दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर आयोजित किया गया जिसमे पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार जी,पिंडवाड़ा आबू पूर्व विधायक लालाराम गरासिया,तहसीलदार मादाराम मीणा,विकास अधिकारी महीप सिंह जी,पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचल सिंह बालिया, पिंडवाड़ा नगर कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश रावल, झाडोली मंडल अध्यक्ष अब्दुल भाई मुरी ,नादिया ग्राम पंचायत के कांग्रेस नेता महेंद्रसिंह राठौर, खेताराम परिहार, पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल,सरपंच विजयसिंह सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोग लोगों ने पहुंचकर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत साहब द्वारा चलाई जा रही है जनकल्याणकारी नीतियों के तहत आम जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु 10 गार्ंटेड़ योजना बनाई गई है जिसमें चीरंजीवी योजना के तहत लोगों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख का दुर्घटना बीमा, उसके साथ साथी निशक्तजन , विधवा एवं वृद्ध जनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर प्रतिमाह कम से कम ₹1000 कर दी है । वही प्रत्येक परिवार को बिजली बिल में 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, किसान भाइयों को 2000 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी । व उज्जवला योजना के तहत लोगों को गैस सिलेंडर मात्र ₹500 में मिलेगा। वही पशुपालकों के पशुओं के लिए 40 हजार रुपए के बीमा निशुल्क किया जा रहा है । इस प्रकार गहलोत सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु कई कदम सरकार द्वारा उठाए गए हैं जिससे आम जनता इस महंगाई के जमाने में राहत पाकर बड़े खुश नजर आ रहे हैं। और मुक्त कंठ से कांग्रेस की गहलोत सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं वही नादिया ग्राम वासियों द्वारा जनापुर से नादिया संपर्क सड़क जोड़ने पर अशोक गहलोत सरकार एवं कांग्रेस की स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। वही नांदिया से जयापरा संपर्क सड़क को जोड़ने की मांग प्रशासन शहरों के संग अभियान में फिर से उठाई गई है। उसके लिए अति शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन हमारे लोकप्रिय पूर्व विधायक लालाराम जी गरासिया ने देकर लोगों को आश्वस्त किया है कि आपकी मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द इस मांग को पूरा करवाएंगे।
