सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर द्वारा अजमेर भर्ती रैली उच्च भागीदारी के साथ सफ़लतापूर्वक समापन
जयपुर/सिरोही,
रिपोर्ट हरिश दवे,
सेना भर्ती कार्यालय, जोधपुर द्वारा छह जिलों के लिए सेना भर्ती रैली 15 जून से 23 जून 2023 तक कायड़ विश्राम स्थली, अजमेर में आयोजित की गई थी। चक्रवात बिपोरजॉय के कारण हुई भारी बारिश और तूफान के कारण, रैली को पूर्व निर्धारित तिथि २४ जून से 26 जून २०२३ तक बढ़ा दिया गया था। चक्रवात बिपोरजॉय के कारण खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद राजस्थान के युवा बड़ी संख्या में भर्ती रैली में शामिल हुए, जिससे राजस्थान राज्य के युवाओं में देशभक्ति की भावना और देश की सेवा करने का उत्साह प्रदर्शित हुआ। लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की भारी उपस्थिति इसकी सफलता का परिचायक है।
नई ऑनलाइन सीईई भर्ती प्रक्रिया के कार्यान्वयन पर उम्मीदवारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है, विशेष रूप से दौड़ के लिए स्क्रीनिंग में 100 के बैच ने उम्मीदवारों की सफलता दर में वृद्धि की है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने नागरिक प्रशासन और भारतीय सेना दोनों की व्यवस्थाओं की सराहना की। कोटा और अलवर में भर्ती रैलियां 01 से 07 जुलाई 2023 तक कोटा में और 11 से 18 जुलाई 2023 तक अलवर में शुरू होने वाली हैं। उनके आयोजन की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। ऑनलाइन सीईई की शुरुआत के साथ, भर्ती प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी हो गई है और इसलिए भर्ती रैलियों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को दलालों के जाल में नहीं फंसना चाहिए। उन्हें अपनी तैयारी पर भरोसा रखना चाहिए और सफलता के लिए उत्साह और जुनून के साथ रैलियों में भाग लेना चाहिए।
यह जानकारी कर्नल अमिताभ शर्माजन संपर्क अधिकारी (रक्षा)जयपुर ने दी।
