*विषम परिस्थितियों में भी जनजाति समाज ने हुँकार रैली में जोश और उत्साह के साथ डिलिस्टिंग की हुँकार भरी – भगवान सहाय*

V24 न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिंडवाड़ा /26 जून2023,

आज आदर्श विद्या मंदिर में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की सिरोही पाली विभाग की बैठक कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय नगरीय प्रमुख भगवान सहाय एवं क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपुल भाई की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई | इस बैठक में मुख्य वक्ता भगवान सहाय ने जनजाति सुरक्षा मंच राजस्थान द्वारा उदयपुर में 18 जून को आयोजित हुँकार रैली के विषय मे कार्यकर्ताओ से चर्चा की ओर बताया कि मौसम की इस विषम परिस्थिति में भी इस रैली को सफल करने में सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से सहयोग दिया और सिरोही पाली में भारी बारिश के बावजूद भी जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले हजारो की संख्या में पारंपरिक वेशभूषा ओर वाद्य यंत्रों के साथ महिला पुरुषों ने शामिल होकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाया सिरोही पाली के विभाग संयोजक जगदीश रावल ने दोनों जिलों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सहयोग करने वाले भामाशाहो का आभार व्यक्त किया |

जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक धनाराम मीणा ने बताया कि एक महीने से सभी कार्यकर्ता डिलिस्टिंग हुँकार रैली हेतु गांव गांव में जनजागरण अभियान चलाकर तन मन धन से लगे हुए थे | बैठक में कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र के अपने अनुभव भी बताए इस बैठक में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, एवं संचालन समिति, आयोजन समिति , वित्त समिति , जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक धनाराम मीणा, बाबूभाई गरासिया, रतन लाल गरासिया, प्रभुराम लौटाना, संत सुरमाराम एवं सांकलाराम महाराज, किरण राज पुरोहित, स्थानीय विधायक समाराम गरासिया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ा, विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक कैलाश रावल, लादूराम गरासिया, हरीश गरासिया, ईश्वर सिंह , विक्रम सिंह, इंदरमल सुथार, ईश्वर सिंह, प्रवीण भाई जैन, निर्मल कुमार, रमेश जी रावल, नरेंद्र मेहता, मंछाराम मीणा, प्रभुराम, सरमाराम गरासिया,फागनाराम, सुरेंद्र सिंह, हरीश जी ,मगन लाल,राजू रावल, रणछोड़ रावल,दानवीर गरासिया, मदन रावल, चौपाराम, विश्व हिंदू परिषद के लक्ष्मण रावल, अशोक रावल, भवर पटेल,रंजीत सिंह, महेश राजगुरु, पाली से जनजाति सुरक्षा मंच के पूर्व प्रधान शांताराम गरासिया, जयंतीलाल मीणा, मनोज गरासिया, लालाराम, तोलाराम, केसाराम , पिंटू कुमार, वनवासी कल्याण परिषद से विभाग संगठन मंत्री नवलराम, अशोक कुमार सेन, शंकर शर्मा , जिलाध्यक्ष धर्माराम गरासिया, जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता एवं विविध संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन प्रभुराम गरासिया ने किया | अंत मे कल्याण मन्त्र के पश्चात बैठक का समापन किया गया |

Share.
Leave A Reply