कोटडा आदिवासी संस्थान के द्वारा बालश्रम निषेध उमंग 2.00 की शपथ व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन ।
V24 न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,
पिण्डवाड़ा – कोटडा आदिवासी संस्थान के द्वारा बालश्रम निषेध उमंग 2.00 की शपथ व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन ।बालश्रम बच्चो के लिए एक अभिशाप है बालश्रम को रोकने के लिए दुनिया भर में प्रस्ताव जारी है। बालश्रम को देखते हुए 12 जुन को हर साल तमाम देशों में बालश्रम अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए इस माह के दौरान लोगो को जागरूक किया जा है वल्ड चाइल्ड लेबर डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूकता फैलाना है इसके दौरान दिनांक को जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हसमुख कुमार उपखंड अधिकारी पिण्डवाडा व जेठू सिंह करणोत उपपुलिस अधीक्षक,महीपसिंह खण्ड विकास अधिकारी पिण्डवाडा पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया एवं नगर पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र मेवाडा के कर कमलो द्वारा हुआ है व पोस्टर हस्ताक्षर अभियान के साथ बाल श्रम मुक्त करने के लिए शपथ दिलवाई। बच्चों व आमजन को जागरूक करने के लिए संदेश प्रसारित किया गया।
उपखंड अधिकारी ने सन्देश में कहा “बचपन बचाओ आंदोलन” आज भारत के 15 प्रदेशों के 200 से अधिक जिलों में सक्रिय है। इसमें लगभग 70000 स्वयंसेवक हैं जो लगातार मासूमों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए कार्यरत हैं। बचपन बचाओ आंदोलन सामान्य तरीके से भी बच्चों को मुक्त कराते हैं और छापेमारी द्वारा भी यह संस्था बच्चों को कानूनी प्रक्रिया द्वारा छुड़ाती है और उन्हें पुनर्वास भी दिलाती हैं इसके साथ ही दोषियों को सजा भी दिलाती हैं जिन बच्चों के माता पिता नहीं होते उन्हें इस संस्था द्वारा चलाए जाने वाले आश्रम में भेज दिया जाता है बाल श्रम के मामलो में संस्था (कोटडा आदिवासी संस्थान) का मानना है कि किसी भी देश में बाल मज़दूरी के प्रमुख कारण गरीबी, अशिक्षा, सरकारी उदासीनता और क्षेत्रीय असंतुलन है अभियान का आयोजन कोटडा आदिवासी संस्थान, पत्थर घड़ाई मजदुर सुरक्षा संघ ,राजसमन्द जन विकास संस्थान के सहयोग से अभियान का आयोजन किया गया ।पूरा राम डिंगार (कोटडा आदिवासी संसथान) सोहन लाल गरासिया (पत्थर घड़ाई मजदुर सुरक्षा संघ ) नोशाद मिर्जा (समतालय फाउंडेशन ) जीतेन्द्र बिलवाल बचपन बचाव आन्दोलन (राजसमन्द जन विकास संस्थान ) के द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं व्यापारी वर्ग सहित आमजन के हस्ताक्षर करवाये गये।
