भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने किए चेनजी बावजी के दर्शन,
सिरोही(हरीश दवे),
गणेश आश्रम वाण में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं पूर्व गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, के आगमन पर महंत राजू गिरी जी महाराज के सानिध्य में उनका आशीर्वाद स्वरुप साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया जिसमें भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सिरोही गोपाल माली ,कैलाश नगर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणेश राजपुरोहित, पालडी एम ,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राडबर,गौरव राजपुरोहित सुमेरपुर भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित पुराडा एवं सभी भक्तजन और सनातन संस्कृति के समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर रमणीक त्रिवेदी सरपंच ग्राम पंचायत बामनेरा एवम उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल बांकली ने चैन जी बावजी के आश्रम में हिमांशु शर्मा एवं पूर्व मन्त्री ओटाराम देवासी को मंदिर में बावजी की प्रतिमूर्ति के दर्शन करवा बावजी के जीवन इतिहास के बारे में अवगत कराया साथ ही वहां पर कार्यक्रम का संचालन किया।
