पल्स पोलियो जागरूकता रैली को सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.
रैली से दिया पोलियो जागरूकता सन्देश- सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार
सिरोही(हरीश दवे),
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र से पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पैलेस रोड से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की रैली के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान के बारे में जागरूकता संदेश दिया तथा 25 जून, 2023 को पल्स पोलियो अभियान में 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का आव्हान किया गया। रैली में नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने भाग लिया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने बताया की जिले मे पल्स पोलियो अभियान 25 जून, 2023 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ पर पोलियो दवा पिलायी जायेगी। जिले में 26 व 27 जून, 2023 को पोलियो दवा से वंचित बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलायी जायेगी। अभियान की मानिटरिंग के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर टीम बनाई गई है।

