सिरोही में रविवार ब्राह्मण भरेंगे हुंकार, राष्ट्रीय संतों का रहेगा सानिध्य,
जिले भर से दशहरा मैदान चलो का गुंजा नारा,सिरोही(हरीश दवे)जिला मुख्यालय पर दशहरा मैदान में रविवार भोर होते ही जिले के सर्व ब्राम्हण समाज व विप्र सेना के कार्यकर्ताओं के दशहरा मैदान पहुचने का सिलसिला प्रारम्भ हो जाएगा।देर शाम तक आयोजन स्थल पर पदाधिकारी विभिन्न व्यवस्था व दायित्वों को अंतिम रूप दे रहे है।व मुम्बई से आये प्रवासी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एड राज के पुरोहित ने इस आयोजन को ब्राम्हणों की एकता में सुनहरा कदम बताया। आयोजन स्थल पर कुलदीप राजपुरोहित,दलपत राज पुरोहित,राजू भाई रावल,प्रकाशराज रावल,मेहुल ओझा,आशुतोष व्यास,महेंद्र रावल,कलपेश त्रिवेदी,मृत्युंजय दवे,रणछोड़ राज पुरोहित,मनोज पुरोहित,अंकुर रावल ने व्यवस्थाओं पर पर अमली दायित्ब सौपे। जिले के सभी ब्राम्हण समाज 10:00 बजे से ब्राह्मण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर ब्राह्मण महापंचायत के राजनीतिक,आर्थिक,सामाजिक मसलों पे चिंतन मनन पे विचार विमर्श होगा । आयोजन को लेकर पिछले 3 माह से कोर कमेटी के सदस्य दिन रात एक कर मेहनत में जुटे हुए थे। आयोजन समिति द्वारा सिरोही जिले के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में जाकर ब्राह्मण समाज के परिवारों को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया गया। कमेटी सदस्य योगेश दवे ने बताया की प्रस्तावित कार्यक्रम में 20,000 से 25,000 ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के संत महात्माओं का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आसोतरा धाम के संत तुलसाराम जी महाराज, रामानंद जी महाराज, देवानंद जी महाराज, प्रकाश दास जी महाराज, करण गिरी जी महाराज सहित कई साधु संत मंचासीन होंगे।

विशेष अतिथि के तौर पर विपश्यना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवाड़ी, राजस्थान सरकार के उप राज्य मंत्री चुन्नीलाल जी चाडवास, जगदीश राज श्रीमाली, अर्चना शर्मा आदि शामिल होंगे। सिरोही जिले के छोटे एवं बड़े कस्बों से जुटेंगे ब्राह्मण बंधुकोर कमेटी के कल्पेश त्रिवेदी ने बताया कि लगभग 50 से अधिक मशीन के माध्यम से सिरोही जिले की प्रत्येक तहसील क्षेत्र के गांव से विभिन्न ब्राह्मण समाज के बंधु अपने परिवार सहित शिरकत करेंगे। के साथी कई अन्य छोटे-मोटे वाहनों से भी लखन समाज बंधु आएंगे। विभिन्न मांगों को लेकर समाज बंधु करेंगे उद्घोषसमिति सदस्यों ने बताया ब्राह्मण समाज के विभिन्न मांगों को मंच से साझा किया जाएगा। जिस ने जिस तरह राजस्थान सरकार ने वित्तीय कल्याण बोर्ड बना उसी तर्ज पर केंद्र सरकार मित्र कल्याण बोर्ड बनाए, परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करें, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करना, मंदिरों मठों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना, सिरोही जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करना एवं ब्राह्मण समाज को प्रत्यक्ष बनाएं उचित स्थान प्रदान करने की मांगों को रखा जाएगा।
