अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2023: जिला स्तरीय समारोह हुआ आयोजित ।
सिरोही(हरीश दवे) ,
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद की ओर से जिला मुख्यालय के राउमावि नवीन भवन परिसर में प्रातः विधित रूप से योगाभ्यास के द्वारा मनाया गया , इस मौके पर करीब 1200 लोगो ने उत्सावर्धन भाग लिया। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डाॅ गोरव महोई के मार्गदर्शन में मचं से कमल कुमार, सुश्री आईना प्रजापत ने उपस्थित जनों को विभिन्न आसन के माध्यम से योगाभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास की शुरूआत नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाडा व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शुभमंगला ने धन्वतरी पूजन एवं दीप प्रज्जवलित के साथ हुई।
जिला नोडल अधिकाी एवं आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डाॅ. हरिश चन्द्र ने योगाभ्यास की जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले यह कार्यक्रम आयोजित जा रहा है , उन्होंने नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया। योगाभ्यास पश्चात् गायत्री शक्ति पीठ के द्वारा शिकंजी का वितरण किया गया। इस मौके पर शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस, आईसीडीएस व समाज सेवी संस्थानों के पदाधिकारी , छात्र-छात्राए उपस्थित रही।


