तनावममुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरुरी– विधायक समाराम गरासिया

नियमित योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है-डॉ प्रताप मिड्ढा

सिरोही(हरीश दवे),

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो,क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही के द्वारा 9 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरोजलालजी महरोत्रा नर्सिंग महाविद्यालय,आबूरोड में योग अभ्यासक्रम एवं योग के महत्व पर जागरुकता कार्यक्रम विधायक पिंडवाड़ा-आबू समाराम गरासिया,ग्लोबल हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ प्रताप मिड्ढा,ग्लोबल नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती शशि बाला, सरपंच-मोरस, सरमाराम, वरिष्ठ योग प्रशिक्षक भीक सिंह भाटी,योग प्रशिक्षक रमेश बामणिया,योग शिक्षक शंकर मेघवाल, पतंजलि,आबूरोड के योग प्रशिक्षक मथुरा प्रसाद के आतिथ्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि भाग दौड़ की जिंदगी व अनियमित जीवन शैली के कारण से युवा पीढ़ी अनेक रोगो से बीमार हो रही है। ऐसे में हम सभी को तनाव मुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रतिदिन योग करना जरुरी है। ग्लोबल संस्थान के निदेशक डॉ प्रताप मिड्ढा ने बताया कि योग रोग से निरोग होने का मार्ग है। नियमित योग रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने से मन प्रसन्न व शांत रहता है एवं शरीर में लचीलापन आता है।योग प्रशिक्षक भीक सिंह भाटी,रमेश बामणिया व शंकर मेघवाल ने ओहम, शांति पाठ,अनुलोम- विलोम,भ्रामरी,शीतली प्राणायाम,वज्रासन, उष्ट्रासन बैठकर व ताड़ासन,वृक्षासन, पादहस्तासन,अर्द्धचक्रास, त्रिकोणासन खड़े होकर इत्यादि प्रोटोकॉल के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अभ्यास करवाए।प्राचार्य शशि बाला ने कहां की व्यस्त जीवनशैली तनाव के कारण हाइपरटेंशन,एंजायटी व ह्रदय रोगों से कई लोग ग्रसित हो रहे हैं इससे बचने व फिट रहने के लिए नियमित रूप से योग व प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि योग मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। योग स्वस्थ जीवन जीने की कला एवं विज्ञान है। कार्यक्रम में मंच का संचालन अर्पिता मलिक ने किया।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली,भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओ के विजेताओ को विभाग की और से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुनीता पी,गणपत सिंह,गोविंद राजपुरोहित,महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ स्टाफगण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply