नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी मनोनीत,

सिरोही(हरीश दवे),

सिरोही मूल के समाज सेवी ओर भाजपा नेता सुनील सिंघी को भारत सरकार के वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने “नेशनल ट्रेडर्स वेल्फेयर बोर्ड”का गठन कर उसका चेयरमेन सुनील सिंघी हाल गुजरात को मनोनीत किया।।

सुनील सिंघी के नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत करने पर सिरोही के उधोग पति,प्रवासियों व व्यापारियों ने खुशी का इजहार कर उसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का हार्दिक आभार व्यक्त किया व चेयरमेन सुनील सिंघी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

व्यापारियों के व उनके कर्मचारियों के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने पहली बार यह बोर्ड गठित किया है जिसमे कुल 13 सदस्यों को मनोनीत किया है और इसमें कॉमर्स,वित्त,कृषि,गृह,राजस्व,श्रम, रोजगार,स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज,इलेक्ट्रॉनिक व इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के जॉइंट सेकेट्री स्तर के अधिकारी इसमें आमंत्रित सदस्य होंगे।इस बोर्ड का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

Share.
Leave A Reply