सिरोही,आबूरोड

जिलेभर में चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय का असर।

आबूरोड:- ग्राम पंचायत सातपुर के आईटीआई चंद्रावती मार्ग पर चारणियाफली के पास सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पंचायत समिति सदस्य देवाराम गरासिया को अवगत करवाया। तुरंत प्रभाव से सदस्य ने आबूरोड पंचायत समिति विकास अधिकारी नवलाराम को अवगत करवाया, तुरंत प्रभाव से विकास अधिकारी ने जेसीबी मौके पर भेजकर जलभराव सड़क से खाली करवाया, आवागमन वाहनों, लोगों को राहत मिली।

– इस अवसर पर:- आबूरोड नगर पालिका पूर्व वाइस चेयरमैन गणेश आचार्य, अर्जुन भाई,खीमाराम कलबी, गोकुलिया राम देवासी, सुभाष जोगी, धर्माराम गरासिया, बाबूभाई गरासिया, समेत लोग मौजूद थे।- ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पंचायत समिति सदस्य गरासिया का, आबूरोड पंचायत समिति विकास अधिकारी नवलाराम का आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply