आबुरोंड /सिरोही,

मगन लाल प्रजापत ,

आबूरोड में चक्रवात तूफान से शहर में खस्ताहाल सिवरेज कार्य की खुली पोल

बारिश से सड़के हुई गड्ढो में तब्दील,

गड्ढों में कई फंसे वाहन रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर दिन भर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

अरब सागर से उठे चक्रवात तूफान से मूसलाधार बारिश शहर मे कहर बरपाती हुई नजर आ रही है.

.जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका भी बन रही है लेकिन चक्रवात तूफान से निपटने को लेकर सीवरेज कंपनी के अधिकारी लापरवाही बरतते हुए नजर आ रहे हैं जिसको लेकर के आज शहर में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जहां आबूरोड अंबाजी मार्ग पर इस सीवरेज कंपनी के कार्य के बाद सड़क मरम्मत का कार्य किया गया लेकिन सीवरेज कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही इस कार्य के दौरान कहीं ना कहीं साफ़ तौर पर देखने को शहर में आई है चक्रवाती तूफान के साथ आई बारिश ने सीवरेज कंपनी द्वारा शहर में हुए कार्य की पोल खुल गई है और यह नजारा आज शहर के कई इलाकों में देखने को मिला ।

जहां बारिश से के बीच सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई कई इलाकों में गड्ढों मैं वाहन फंस गए वही शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास हो रही बारिश के बीच सीवरेज कार्य के दौरान आज दिन भर यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस के जवान भी वाहनों की व्यवस्था को लेकर तैनात नजर आए लेकिन इस बारिश से सीवरेज के अधिकारियों की लापरवाही से शहर कि सड़क मार्गों पर आवाजाही करने वाले वाहन चालको व राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

संवाददाता मगन प्रजापत ,,आबूरोड

Share.
Leave A Reply