बिपर जॉय चक्रवात ने की उथल पुथल, बांधो में जल आवक l
सिरोही-पाली संपर्क मार्ग कटा,
कलेक्टर,एसपी,विधायक,सभापति, जिला प्रमुख जिले व क्षेत्र के दौरे पर,
मानसून पूर्व बिपर जोय तूफान ने खोली प्रशाषन की पोल,
जिले के सभी नदी नालों में आवक,निडोरा रहा सूखा।
सिरोही(हरीश दवे),
जिला कलेक्टर और एसपी ने ज़िले का दौरा कर तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा व आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल व एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने आबूरोड व माउंट आबू का दौरा कर परखी व्यवस्था इस दौरानआबूरोड व माउंट आबू में बिपरजॉय से प्रभावित क्षेत्र में आमजन से संवाद किया व क्षतितिग्रस्त सड़कों व विद्युत पोल गिरने की समस्या को लेके अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथालोगों से संवाद किया। वही जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल पिंडवाड़ा क्षेत्र के का भी दौरा किया साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। पिण्डवाड़ा उपखंड के रोहिड़ा समेत अनेक स्थानों पर जाकर जानकारी ली लोगों को घरों में रहने की करी अपील और वेस्ट बनास बांध सहित विभिन्न बांधों का किया निरीक्षण उपखंड हंसमुख कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे…वही रात को जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल व एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी शिवगंज पहुँचे जहां परबिपरजॉय से प्रभावित क्षेत्र मेंक्षतिग्रस्त सड़कों व विद्युत पोल गिरने की समस्या को लेके अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, लोगों से संवाद कर की घरों में सुरक्षित रहने की अपील करी।

जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने रेवदर आबूरोड,विधायक समाराम ने आबू पिंडवाड़ा व विधायक जगसीराम कोली ने रेवदर क्षेत्र व विधायक संयम लोढा ने शिवगंज क्षेत्र के प्रभावित इलाकों पे जायजा लिया वही सभापती महेंद्र मेवाड़ा व आयुक्त सुशील पुरोहित व पार्षदो ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में गिरे जर्जर भवन व पेड़ो के अलावा नगर की स्तिथि का भी जायजा लिया। जिले में अधिकांश बांधो में पानी की आवक व नदी नाले तेज बारिश में उफान के साथ चले बिरामी टोल नाका पाली के निकट नदी के उफान में आने से सड़क संपर्क सिरोही जिले से कटा जिससे अखबार समेत अनेक सेवाएं बाधित हुई व यात्री रास्ते मे ही अटक गए।

जिले में सभी नदी नाले उफान में बहे पर जिला मुख्यालय की सिरनवा की पहाड़ियों से बहने वाले झरनों का पानी सिरोही के तालाबो में आया न नालो में आवक हुई।जिससे आम जन में जिला प्रशास्ग्न के खिलाफ गहरा आक्रोश है की निडोरा व कालकाजी में जल आवक क्यो नही हुई जबकि अंगोर, धानता, प बनास, भुला,टोकरा,सर्वत्र बांधो में आवक हुई ।

बिपर जॉय तूफान ने जिला परिषद,नगर परिषद,नगर पालिका,बिजली ,जलदाय,व एलएनटी व सानिवि के कार्यो की भी कलाई खोल दी।सिरोही नगर के सभी नाले कचरे व गंदगी से अटे पड़े जो जल भराब कर रहे।निर्मित व निर्माणाधीन सड़को व एलएनटी के कार्यो में सड़कों के टुटने से वाहनों व आम जन को नुकसान व वाहन फसे,शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की ठप्प व रुक रुक के आती बिजली व अनियमित जल आपूर्ति में आम जन परेशान हो रहा है।अब बिपर जॉय तूफान का असर कम होता दिख रहा है।
जिला प्रशाषन ने सिरोही जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष नंबर 02972-225327/221240 पर तकनीकी खराबी आने के कारण अब जिला नियंत्रण कक्ष सिरोही के नंबर प्रथम पारी में सुबह 6:00 बजे से 2:00 बजे तक नारायण रागी मोबाइल नंबर 9887497474, समय दोपहर 2:00 से शाम 10:00 तक देवी सिंह मोबाइल नंबर 8619628481 तृतीय पारी समय रात्रि 10:00 से सुबह 6:00 तक छगन प्रजापत मोबाइल नंबर 9413484025 कार्यरत रहेंगे इसी प्रकार आरक्षित दल में नवदीप कुमार मोबाइल नंबर8560902398गुरूवार समय प्रातः 6:00 से 2:00 बजे तकशुक्रवार समय दोपहर 2:00 से 10:00 बजे तकरविवार समय रात्रि 10:00 से 6:00 तक कार्यरत होंगे।
